Live Updates

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार, बनेगी भाजपा सरकार, भूपेश बघेल का इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

Chhattisgarh Chunav Results 2023 updates|छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना देर रात संपन्न हो गई. सभी 90 सीटों के परिणाम आ गए हैं. भाजपा ने सबसे ज्यादा 54 सीटों पर जीत दर्ज कर की है. कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर जीती है, जबकि जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली है. इसके साथ ही साफ हो गया कि अब छत्तीसगढ़ में सरकार बदल जाएगी. भूपेश बघेल और डॉ रमन सिंह चुनाव जीत जीत गए हैं. टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं. भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली तक मना. चुनाव हारने के बाद भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया हारे

छत्तीसगढ़ के ��रंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और भूपेश बघेल सरकार में मंत्री शिवकुमार डहरिया को भाजपा के गुरु खुशवंत साहब ने 16,538 वोटों से हरा दिया है.

भूपेश बघेल, डॉ रमन और अरुण साव जीते

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं भाजपा सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव चुनाव जीत चुके हैं. छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव जो दिन भर पीछे चल रहे थे, उनके वोटों का अंतर अब धीरे-धीरे पट रहा है. 19 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद राजेश अग्रवाल महज 1,205 वोट से टीएस बाबा से आगे चल रहे हैं. पहले यह अंतर करीब आठ हजार तक चला गया था.

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? बस्तर में ऐसा रहा भाजपा का प्रदर्शन, सिर्फ 16 वोट से कहां हुई जीत?

अरुण साव ने लोरमी में कांग्रेस के थानेश्वर साहू को हराया

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख और सांसद अरुण साव ने लोरमी विधघानसभा सीट पर कांग्रेस नेता थानेश्वर साहू को 45,891 वोटों से हरा दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज हारे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव हार गए हैं. दीपक बैज सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्हें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चित्रकोट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था. लेकिन, यहां भाजपा के विनायक गोयल ने उन्हें 8,370 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है.

बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं, 40 पर आगे

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 90 में से 15 सीटें जीत लीं हैं. 40 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. आदिवासी बहुल इस राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय हो गई है. बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है. S.No Constituency Winning Candidate Total Votes Margin Status 1 Manendragarh(2) SHYAM BIHARI JAISWAL 48503 11880 12/12 2 Ramanujganj(7) RAM VICHAR NETAM 99574 29663 20/20 3 Jashpur(12) RAYMUNI BHAGAT 89103 17645 24/24 4 Kunkuri(13) VISHNU DEO SAI 87604 25541 20/20 5 Pathalgaon(14) GOMATI SAI 82320 255 20/20 6 Korba(21) LAKHANLAL DEVANGAN S/O TULSIRAM DEVANGAN 92029 25629 18/18 7 Takhatpur(28) DHARMJEET SINGH 90978 14892 22/22 8 Bilaspur(30) AMAR AGRAWAL 83022 28959 17/17 9 Beltara(31) Sushant Shukla 79528 16963 18/18 10 Raipur City North(50) PURANDAR MISHRA 54279 23054 15/15 11 Abhanpur(53) Indra Kumar Sahu 93295 15553 18/18 12 Rajim(54) ROHIT SAHU 96423 11911 20/20 13 Kondagaon(83) LATA USENDI 80465 18572 18/18 14 Jagdalpur(86) KIRAN DEO 90336 29834 18/18 15 Chitrakot(87) VINAYAK GOYAL 63954 8370 18/18

छत्तीसगढ़ की चार सीटें भाजपा ने जीतीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार उम्मीदवार विजयी घोषित कर दिए गए हैं. रामानुजगंज में रामविचार नेताम, कुनकुरी से विष्णुदेव साय, बिलासपुर से अमर अग्रवाल और जगदलपुर से किरण देव विजयी घोषित किए गए हैं. S.NoConstituencyWinning CandidateTotal VotesMarginStatus 1Ramanujganj(7)RAM VICHAR NETAM995742966320/202Kunkuri(13)VISHNU DEO SAI876042554120/203Bilaspur(30)AMAR AGRAWAL830222895917/174Jagdalpur(86)KIRAN DEO903362983418/18

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार, बनेगी भाजपा सरकार, भूपेश बघेल का इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola