Live Updates

UP Breaking News Live: वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भव्य स्वागत के लिए सज चुके हैं घाट

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

वाराणसी में उपराष्ट्रपति के स्वागत के तैयारी पूरी

वाराणसी की जनता उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है. यहां पर सात अर्चकों के साथ विशेष गंगा आरती की जाएगी. गंगा पूजन करने के बाद उपराष्ट्रपति महाआरती की अद्भुत और विहंगम छटा निहारेंगे. आरती स्थल को गेंदे, खुशबूदार फूलों और रंग-बिरंगी बत्तियों से सजाया गया है. सोफे और कुर्सियां लगाई गईं हैं. सीढ़ी से घाट तक रेड कारपेट बिछाया गया है. घाट के एक किनारे पर पर्दा लगाया गया है. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर मैदागिन से चौक रोड पर छिड़काव किया जा रहा है.

मुर्तजा के बाद कुल 8 लोग लिए गए हिरासत में

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी के बाद 5 लोगों को हिरासत में लेने का सुझाव देने वाली रिपोर्टों को खारिज करते हुए, यूपी एटीएस ने स्पष्ट किया, ‘कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है.’

नोएडा में 7 दिनों में 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के नोएडा लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. सीएमओ के मुताबिक, यहां पिछले 7 दिनों में 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं. नोएडा कोरोना के कुल मामले 167 हैं. प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3% है.

अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अयोध्या पहुंच गए हैं. इस दौरान उनके स्वागत के लिए मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौज़ूद थीं.

सपा नेता कासिम रायन ने दिया इस्तीफा

सपा नेता कासिम रायन ने पेट्रोल पंपों सहित मुसलमानों पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ ‘पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य द्वारा कोई कार्रवाई नहीं’ का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया.

आगरा में युवक जहर खुरानी का शिकार

आगरा में बस में एक युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया, अचेत अवस्था में बस अड्डे पर मिला युवक. जहरखुरानों ने युवक का मोबाइल और पैसे पाक कर दिए. फिलहाल, युवक का उपचार सीएचसी बाह में चल रहा उपचार. यह पूरा मामला बाह तहसील के रोडवेज बस अड्डे का है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola