ePaper
Live Updates

Breaking News: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, कैमरा के सामने हमलावरों ने मारी गोली

Updated at : 15 Apr 2023 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, कैमरा के सामने हमलावरों ने मारी गोली

शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल से 16 अप्रैल को सीबीआई करेगी पूछताछ, महाराष्ट्र के लोनावाला के पास खंडाला घाट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, यूपी ATS भी अतीक और अशरफ पर दर्ज करेगी FIR, यूपी के पीलीभीत में 10 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ बीजेपी नेता समेत 2 गिरफ्तार, दिल्ली बीजेपी के किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की बिंदापुर में गोली मारकर हत्या, देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:59 PM. 15 Apr 2310:59 PM. 15 Apr

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

महाराष्ट्र पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया स्वागत

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 660 नये मामले, दो की मौत

महाराष्ट्र पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 660 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत हो गयी है. महाराष्ट्र में कोरोना के 6047 सक्रिय मामले रह गये हैं.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में आज एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट हो गया. हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

समलैंगिक विवाह मामले में 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ को अधिसूचित किया जो समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, रवींद्र भट, हेमा कोहली और पीएस नरसिम्हा 18 अप्रैल से इस मामले की सुनवाई करेंगे.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

बीएम मल्लिकार्जुन ने बीजेपी से तोड़ा नाता, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीएम मल्लिकार्जुन जिन्हें ‘फाइटर रवि’ के नाम से भी जाना जाता है, ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब डे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी नरिंदर भार्गव, डीआईजी बॉर्डर रेंज ने दी.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

जगदीश शेट्टार अब भी कर्नाटक चुनाव लड़ने को अड़े, कहा- पार्टी आलाकमान पर भरोसा

भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव टिकट को लेकर हुबली में पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा, मैं अभी भी आशान्वित हूं. मुझे पार्टी आलाकमान पर भरोसा है. मैंने किसी अन्य राजनीतिक दल से बात नहीं की है.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब के खिलाफ आरोपों पर बहस पूरी, 29 को फैसला

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में आफताब पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर बहस आज पूरी हो गई. आरोपों पर आदेश 29 अप्रैल को सुनाया जाएगा.

9:55 PM. 15 Apr 239:55 PM. 15 Apr

सूडान में भारतीयों को गोलीबारी के मद्देनजर घर के अंदर रहने की सलाह दी गयी

सूडान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को सलाह दी है कि वे देश में कथित गोलीबारी और झड़पों के मद्देनजर घर के अंदर रहें.

2:27 PM. 15 Apr 232:27 PM. 15 Apr

कांग्रेस की कर्नाटक के लिए तीसरी सूची जारी, कोलार से सिद्धारमैया नहीं लड़ेंगे चुनाव

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस की तीसरी सूची जारी हुई है. कोलार से सिद्धारमैया चुनाव नहीं लड़ेंगे.

2:12 PM. 15 Apr 232:12 PM. 15 Apr

सीबीआई सब काम छोड़ कर हमारे पीछे लगी है, ED ने झूठ बोला, कोर्ट में गलत तथ्य प्रस्तुत किए- केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि, केंद्र के दबाव में सीबीआई सब काम छोड़ कर हमारे पीछे लगी है, ED ने झूठ बोला, कोर्ट में गलत तथ्य प्रस्तुत किए. सीबीआई ईडी ने कोर्ट को गुमराह किया.

2:12 PM. 15 Apr 232:12 PM. 15 Apr

देश में हर दिन 10,000 से अधिक कोरोना के मामले, 3 दिनों में मिले 32,020 नए मरीज   

देश में हर दिन मिल रहे 10 हजार से अधिक कोरोना के मरीज, बीते 3 दिनों में मिले 32,020 नए मरीज, एक्टिव के की संख्या 53,720.

2:12 PM. 15 Apr 232:12 PM. 15 Apr

व्यवहार में परिवर्तन से ही निकलेगा जलवायु परिवर्तन का हल- पीएम मोदी 

World Bank Conference में पीएम मोदी ने कहा कि अकेले कॉन्फ्रेंस रूम से जलवायु परिवर्तन से नहीं लड़ा जा सकता हर घर में खाने की टेबल से इसके खिलाफ जंग लड़नी होगी. पीएम ने इसी के साथ भारत का दृष्टिकोण भी सबके सामने रखा.

2:12 PM. 15 Apr 232:12 PM. 15 Apr

जापान में पीएम किशिदा के भाषण के दौरान धमाका, स्मोक बम से किया गया हमला, एक गिरफ्तार

जापान में पीएम फुमियो किशिदा के भाषण के दौरान धमाका किया गया है. बताया जा रहा है की ये धमाका स्मोक बम से किया गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, पुलिस ने घटना के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आपको बाताएं की इस घटना से एक साल पूर्व जापान के पूर्व प्राइम मिनिस्टर शिंजो आबे पर भी सभा के दौरान गोलियां चली थी जिसमें उनकी जान चली गयी थी.

2:12 PM. 15 Apr 232:12 PM. 15 Apr

महाराष्ट्र के रायगढ़  खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, राहत बचाव कार्य जारी है.

7:20 AM. 15 Apr 237:20 AM. 15 Apr

महाराष्ट्र के लोनावाला के पास खंडाला घाट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस

महाराष्ट्र के लोनावाला के पास खंडाला घाट में बड़ा हादसा हुआ है जहां एक यात्री बस खाई में गिर गयी है.

7:20 AM. 15 Apr 237:20 AM. 15 Apr

अमेरिका टेक्सास स्थित डेयरी में भीषण अग्निकांड, 18 हजार गायों की मौत. 

अमेरिका में एक हृदय विदारक घटना घट गई जिसमें हजारों गायों की मौत हो गई. घटना के बारे में स्थानीय अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि इस हफ्ते की शुरुआत में टेक्सास के एक डेयरी फार्म में बड़ा धमाका हो गया. धमाके में करीब अबतक 18,000 गायों की जलने की वजह से मौत हो गई.

2:12 PM. 15 Apr 232:12 PM. 15 Apr

केजरीवाल तक पहुंची शराब घोटाले की आंच, CBI ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया 

शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है. सीबीआई ने इस मामले में सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को बुलाया है. बता दें कि इस केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola