Live Updates

Breaking News: 1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी, जबकि, 17 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फुट ओवर ब्रिज के गिर जाने से 62 लोग घायल हो गए है.

विज्ञापन

1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू

1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी, जबकि, 17 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा.

कांग्रेस का बढ़ा कुनबा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पाली बदलने का खेल जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां फुट ओवर ब्रिज के गिर जाने से 62 लोग घायल हो गए है. हादसे के बाद 25 को जिला अस्पताल रेफर किया गया. जबकि, गंभीर हालत में 5 घायलों को जम्मू रेफर किया गया.

जेडीएस ने जारी की दूसरी सूची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जनता दल सिक्यूलर (JDS) ने दूसरी सूची जारी की है. दूसरी सूची में 49 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 1152 नये मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है. प्रदेश में कोरोना के 1152 नये मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 4 मरीजों की मौत भी हो गई है.

सीएम  केजरीवाल से होगी पूछताछ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ करेगी. आजतक न्यूज के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ कर सकती है. जानकारी के मुताबित 16 अप्रैल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम को बुलाया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola