Bihar Breaking News Live: पटना विश्वविद्यालय के कुलसचिव का वेतन रुका
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
पटना विश्वविद्यालय के कुलसचिव का वेतन रुका
कई प्रकार की अनियमितता को देखते हुए सरकार ने पटना विश्वविद्यालय के कुलसचिव का वेतन रोकने का आदेश दिया है.
पटना में चावल व्यवसायी के ऑफिस से घुसे अपराधी, चार लाख लूटे
पटना में चावल व्यवसायी के ऑफिस से घुसे अपराधी, चार लाख लूटे.
मधेपुरा में पिकअप वैन चालक की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने पिकअप वैन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक के पास की है. मृतक युवक की पहचान हथियोंधा गांव के वार्ड संख्या एक निवासी मो. आजाद के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.
BJP विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से इस मामले में मिली बेल
साहेबगंज से भाजपा विधायक डॉ. राजू सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अंचलाधिकारी और कर्मचारी की पिटाई मामले में दर्ज केस में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गयी है. पारू के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने बीजेपी विधायक राजू सिंह पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगा उनके खिलाफ केस दर्ज किया था.
बांका के गंगापुर गड़ेल गांव में आपसी विवाद में ग्रामीण की कुल्हाड़ी काटकर हत्या
बांका के अमरपुर थाना के गंगापुर गड़ेल गांव में आपसी विवाद में ग्रामीण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. साथ ही, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है.
वैशाली में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, बेटे की मौत
वैशाली में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा दिया है. हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गंगा ब्रिज थानाक्षेत्र के तेरसिया की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए