Azamgarh By Election Result 2022 Live: सपा के गढ़ आजमगढ़ में भी खिला कमल, निरहुआ ने किया जीत का एलान

Updated:
विज्ञापन

Azamgarh By Election Result 2022 Live: आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए आज यानी 26 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. काउंटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

निरहुआ 11212 वोटों से जीते

आजमगढ़ में बीजेपी ने सपा के गढ़ में सेंध लगा दी है. आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने 11212 वोटों से जीत हासिल की.

निरहुआ ने किया अपने जीत का एलान

चुनाव आयोग के अनुसार, आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को अब तक 289572 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 260274 वोट मिले हैं. वहीं बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 186288 वोट प्राप्त हुए हैं.

भाजपा दो लाख से ज्यादा वोट मिले

आजमगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशी निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं. आजमगढ़ में बीजेपी 2 लाख 78 हजार वोट मिले हैं. वोटो की गिनती अभी जारी है.

आजमगढ़ में बीजेपी 12,301 वोटों से आगे

आजमगढ़ में बीजेपी ने सपा के गढ़ में सेंध लगा दी है. आजमगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशी निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं. आजमगढ़ में बीजेपी 12,301 वोटों से आगे चल रही है. यहां दिनेश लाल निरहुआ ने सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 12,301 वोटों से आगे पीछे कर दिया है.

आजमगढ़ 2 बजे तक किस पार्टी को मिले कितने वोट

यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग के अनुसार, आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को अब तक 225912 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 215004 वोट मिले हैं. वहीं बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 186288 वोट प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola