World Snake Day: बारिश में घर को बनाएं सेफ, इन पौधों को लगाएं, दूर भागते हैं सांप

world snake day ( AI Image)
World Snake Day: आज 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे (World Snake Day) मनाया जाता है. सांप या कोई भी जीव नेचर में बैलेंस बनाने में मदद करते हैं. सांप को लेकर लोगों के मन में डर होता है. ऐसे में आप इन पौधों को घर में लगाएं जिससे ये घर से दूर रहे.
World Snake Day: सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखकर कई लोगों डर जाते हैं. बरसात के मौसम में सांप आसानी से देखने को मिल जाते हैं. आज 16 जुलाई को पूरी दुनिया में वर्ल्ड स्नेक डे (World Snake Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य है लोगों को सांपों के प्रति जागरूक बनाना, उनके महत्व को समझाना और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देना. सांप प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है और ये नेचर में बैलेंस बनाने में मदद करते हैं. सांपों को लेकर लोगों के मन में डर बैठा रहता है और मॉनसून के सीजन में सांप और कीड़ों के घुसने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप भी नहीं चाहते की बारिश के मौसम में सांप घर में आए तो आप इन पौधों की मदद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में.
गेंदे का फूल
सांप को घर से दूर रखने के लिए आप गेंदे का पौधा लगा सकते हैं. गेंदे के फूल से सांप दूर रहते हैं. इन पौधों को आप अपने गार्डन में लगा सकते हैं. गेंदा के पौधे को आप आसानी से घर में उगा सकते हैं और ये बहुत सुंदर लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Marigold Plant Gardening Tips: बगीचे में भरें रंग और खुशबू, आसानी से लगाएं गेंदे का पौधा
सर्पगंधा का पौधा
आप सर्पगंधा का पौधा भी घर में लगाएं. ये पौधा भी सांप को दूर रखने में मददगार होता है. सर्पगंधा के पौधे की गंध से सांप दूर भागते हैं. इस पौधे में कई गुण भी पाए जाते हैं. आप इस पौधे को घर में जरूर लगाएं.
लहसुन और प्याज
सांप को दूर रखने के लिए आप प्याज और लहसुन के पौधे को भी लगा सकते हैं. इन दोनों पौधों को आप आसानी से उगा सकते हैं.
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को अक्सर लोग घरों में सजाने के लिए रखते हैं. इन पौधों को भी आप घर में लगा सकते हैं और इससे सांप दूर रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स
यह भी पढ़ें: Hibiscus Plant Gardening Tips: फूलों से भर जाएगा गार्डन, इस तरीके से लगाएं गुड़हल का पौधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










