World Red Cross Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व रेड क्रॉस दिवस, जानें इस दिन का महत्व

World Red Cross Day 2023: रेड क्रॉस के फाउंडर की बर्थ एनिवर्सरी को 8 मई को रेड क्रॉस डे मनाया जाता है. हेनरी ड्यूनेंट रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (ICRC) के संस्थापक थे और उनका जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था.
World Red Cross Day 2023: विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) हर साल 8 मई को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन (red crescent movement) के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता है. वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है.
रेड क्रॉस के फाउंडर की बर्थ एनिवर्सरी को 8 मई को रेड क्रॉस डे मनाया जाता है. हेनरी ड्यूनेंट रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (ICRC) के संस्थापक थे और उनका जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था. स्विटजरलैंड के कारोबारी जीन हेनरी ड्यूनेंट 1859 में इटली में सॉल्फेरिनो का युद्ध देखा. जिसमें में बड़ी तादात में सैनिक मरे और घायल हुए थे. किसी भी सेना के पास घायल सैनिकों की देखभाल के लिए क्लिनिकल सेटिंग नहीं थी. ड्यूनेंट ने वॉलेंटियर्स का एक ग्रुप बनाया जिसने युद्ध में घायल जवानों तक खाना और पानी पहुंचाया. इतना ही नहीं इस ग्रुप ने उनका इलाज कर उनके परिजनों को चिट्ठियां भी लिखीं.
हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे. हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था. उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) की स्थापना की थी.
विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है. खासकर कोरोना काल में विश्व रेड क्रॉस का महत्व बढ़ गया है. इस महामारी को हराने के लिए रेड क्रॉस युद्धस्तर पर काम कर रही है. इस संस्था से जुड़े लोग कोरोना से बचाव हेतु दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं. साथ ही लोगों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर बांट रहे हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










