ePaper

World Octopus Day: ऑक्टोपस के बारे में वो 5 बातें जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी

Updated at : 08 Oct 2025 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
World Octopus Day

क्या आप जानते हैं कि ऑक्टोपस अपने रंग बदल सकता है, तीन दिल रखता है और नीले खून वाला होता है? World Octopus Day पर जानिए ऑक्टोपस के 5 मजेदार और हैरान करने वाले तथ्य.

विज्ञापन

World Octopus Day: हर साल 8 अक्टूबर को विश्व ऑक्टोपस दिवस मनाया जाता है. यह दिन समुद्र में रहने वाले ऑक्टोपस और उनके रोचक जीवन के बारे में लोगों को जानने के लिए मनाया जाता है. ऑक्टोपस एक ऐसा जीव है जिसे बुद्धिमानी, रंग बदलने की क्षमता और अद्भुत शरीर संरचना के लिए जाना जाता है. अगर आप भी समुद्री जीवों में रुचि रखते हैं, तो जानिए ऑक्टोपस के बारे में 5 मजेदार तथ्य.

World Octopus Day: ऑक्टोपस से जुड़े ये सवाल कई प्रतियोगी परीक्षाओ में भी पूछे जाते है

World octopus day: ऑक्टोपस के बारे में जानें 5 रोचक तथ्य

1. ऑक्टोपस को समुद्र का सबसे चालाक जानवर माना जाता है. यह जाल से बच सकता है, खाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है और मुश्किल परिस्थितियों में सोच-समझकर निर्णय लेता है.

2. ऑक्टोपस अपने शरीर का रंग बदल सकता है. यह रंग बदलने वाला गुण उसे शिकारियों से बचने और अपने मूड या खतरे का इशारा करने में मदद करता है.

3. ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं. दो दिल उसके गिल्स के लिए काम करते हैं और एक दिल पूरे शरीर में खून पंप करता है. उसका खून नीला होता है क्योंकि उसमें तांबे का रंगकण होता है, जो ऑक्सीजन को अच्छे से पहुंचाता है.

4. अगर ऑक्टोपस खतरे में होता है, तो वह अपने एक या कई हाथ छोड़ सकता है. बाद में ये हाथ फिर से उग जाते हैं. यह तरीका उसे शिकारी से बचने में मदद करता है.

5. ऑक्टोपस का शरीर बहुत लचीला होता है और इसमें हड्डी नहीं होती. इसलिए यह छोटे-छोटे छेदों और दरारों से आसानी से निकल सकता है. इसके हाथों में सैकड़ों सकूनर (suckers) होते हैं, जो चीज़ों को पकड़ने और महसूस करने में मदद करते हैं.

ऑक्टोपस की क्या खासियत है?

ऑक्टोपस अपनी बुद्धिमानी, रंग बदलने की क्षमता, लचीले शरीर और आत्मरक्षा के लिए अंग छोड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है.

ऑक्टोपस में कितने दिल होते हैं?

ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं. दो दिल गिल्स के लिए और एक दिल शरीर में खून पंप करने के लिए काम करता है.

ऑक्टोपस का वैज्ञानिक नाम क्या है?

ऑक्टोपस का वैज्ञानिक नाम Octopus vulgaris है.

ऑक्टोपस का हिंदी नाम क्या है?

ऑक्टोपस को हिंदी में अष्टभुज या ऑक्टोपस कहा जाता है.

ऑक्टोपस का खून किस रंग का होता है?

ऑक्टोपस का खून नीला होता है क्योंकि इसमें हीमोसियानिन नामक तांबे का रंगकण होता है.

ऑक्टोपस का खून नीला क्यूं होता है

ऑक्टोपस का खून नीला होता है क्योंकि इसमें हीमोसियानिन नामक तांबे का रंग कण मौजूद होता है.

Also Read: World Turtle Day 2025: जानिए इस दिन का महत्व और कछुओं से जुड़ी 10 हैरान कर देने वाली बातें

Also Read: World Meditation Day 2025: वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर जानें ध्यान के फायदें और इस दिन का महत्व

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola