World Diabetes Day 2023: मधुमेह में रामबाण है अपराजिता, जानें नीले फूल की चाय बनाने का तरीका

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Benefits of Aparajita Flower, World Diabetes Day 2023: विश्वभर में काफी तेजी से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं. 14 नवंबर को हर साल विश्व डायबिटीज डे मनाया जाता है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे मधुमेह में अपराजिता फूल के फायदे के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Benefits of Aparajita Flower: विश्वभर में काफी तेजी से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं. 14 नवंबर को हर साल विश्व डायबिटीज डे मनाया जाता है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे मधुमेह में अपराजिता फूल के फायदे के बारे में विस्तार से.

undefined

अपराजिता फूल के फायदे

अपराजिता फूल (Aparajita Flower) जिसे अंग्रेज़ी में “Clitoria ternatea” भी कहा जाता है, एक पौधी है जिसके फूल नीले रंग के होते हैं और इसे आयुर्वेदिक चिकित्सा में इलाज के लिए उपयोग किया जाता है. इस फूल के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. अगर आप मधुमेह से जूझ रहे हैं तो अपराजिता के नीले फूल का आप सेव कर सकते हैं.

undefined

अपराजिता फूल की चाय

डायबिटीज के मरीज को सुबह में अपराजिता फूल से बने चाय का सेवन करना चाहिए. ऐसे करने से शुगर कंट्रोल रहता है. यह नीले रंग का फूल एक औषधीय पौधा है और इसमें कई प्रकार के पौष्टिक और औषधीय तत्व पाए जाते हैं.

Also Read: World Diabetes Day 2023: वर्ल्ड डायबिटीज डे 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है, जानिए क्या है इस साल की थीम
undefined

बता दें कि अपराजिता के फूलों की चाय को ब्लू टी के नाम से भी जाना जाता है. यह चाय क्लिटोरिया टर्नेटिया पौधे के सूखे फूलों को पीसकर बनाई जाती है. शंखपुष्पी के नाम से मशहूर इस आयुर्वेदिक फूल को डायबिटीज को बेहतर रखने के लिए भी जाना जाता है. अपराजिता के फूल की चाय पीने से सेहत को और भी कई फ़ायदे मिलते हैं.

undefined

अपराजिता के फूलों की चाय बनाने का तरीका क्या है

पहले एक पैन में एक कप पानी डालें और जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसमें 4-5 अपराजिता के फूल डालें और उबाल लें. इसके बाद 5 से 7 मिनट तक उबालने के बाद इसे छानकर निकाल लें. स्वाद के लिए इसमें शहद मिला लें और चाय की तरह इसका सेवन करें.

Also Read: डेली डाइट में अगर शामिल करेंगे लहसुन, हाई कोलेस्ट्रॉल या मधुमेह सेहत की रक्षा करेंगे इसके फौलादी गुण
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola