World Blood Donor Day 2025: विश्व रक्तदाता दिवस पर जानें इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 Jun 2025 9:00 AM

विज्ञापन

world blood donor day ( AI image)

World Blood Donor Day 2025: हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जाता है. ये दिन रक्तदान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस दिन के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

World Blood Donor Day 2025: रक्तदान को महादान माना जाता है. खून की कमी सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है और आपातकालीन स्थिति में अगर सही समय पर खून न मिले तो ये मरीज के जीवन के लिए घातक हो सकता है. हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस ( World Blood Donor Day) मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य है लोगों के बीच में रक्तदान के बारे में जागरूकता फैलना है. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं विश्व रक्तदाता दिवस से जुड़ी कुछ बातों के बारे में. 

विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास (History of World Blood Donor Day)

विश्व रक्तदाता दिवस की पहल साल 2004 में में हुई. साल 2005 में 58 वर्ल्ड हेल्थ असेंबली (World Health Assembly) के द्वारा इसे वार्षिक वैश्विक आयोजन के रूप में घोषित किया गया और तब से ये दिन हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है. 14 जून को कार्ल लैंडस्टीनर जो एक जीवविज्ञानी और चिकित्सक थे का जन्मदिन भी है. उन्हें मॉडर्न ब्लड ट्रांसफ्यूजन का फाउंडर कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें: Period Care Tips: पीरियड्स में रखें इन बातों का ध्यान, जानिए दर्द से राहत पाने के उपाय

यह भी पढ़ें: Health Tips: कटहल के बीजों के फायदे जानते हैं आप? छोटे बीज के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे

विश्व रक्तदाता दिवस थीम 2025 (Theme of World Blood Donor Day 2025 )

हर वर्ष एक खास थीम के साथ विश्व रक्तदाता दिवस को मनाया जाता है और साल 2025 की थीम Give blood, give hope: together we save lives ( रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं). इस बार की थीम रक्तदान के महत्व को उजागर करती है. 

विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व 

रक्तदान का बहुत बड़ा महत्व है और 14 जून का दिन रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित है. विश्व रक्तदाता दिवस रक्तदान करने के प्रति जागरूकता फैलता है और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है. रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Tips To Remain Positive: खुशहाल जीवन की कुंजी, हर सुबह की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola