Period Care Tips: पीरियड्स में रखें इन बातों का ध्यान, जानिए दर्द से राहत पाने के उपाय

Updated:
विज्ञापन
Health tips

Health tips ( AI generated image)

Health Tips: पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जिसका यूज आप इन दिनों में कर सकती हैं.

विज्ञापन

Period Care Tips: पीरियड्स के दौरान हर महीने महिलाओं को दर्द का सामना करना पड़ता है. महीने के ये दिन महिलाओं के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं. इन दिनों में अक्सर पेट दर्द, कमर दर्द, चिड़चिड़ापन और थकान पूरे दिनचर्या को प्रभावित करता है. इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ महिलाएं दवा का भी इस्तेमाल करती हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिसका इस्तेमाल आपको पीरियड्स पेन से राहत दिलाने में कारगर है. 

हर्बल ड्रिंक्स का सेवन

पीरियड्स पेन से आराम पाने के लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं. आप अदरक की चाय का सेवन करें. ये दर्द और ऐंठन को कम करने में सहायक है. आप अजवाइन का भी सेवन कर सकते हैं. ये गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: खुद को रखें हेल्दी और फिट, इन चीजों से मिलेगा फायदा 

यह भी पढ़ें: Health Tips: कटहल के बीजों के फायदे जानते हैं आप? छोटे बीज के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे

खानपान पर हो ध्यान

इन दिनों में खाने पर भी ध्यान दें. कुछ चीजों का सेवन तनाव को कम करता है और इन चीजों को खाने से आपको आराम भी महसूस होगा. डार्क चॉकलेट का सेवन भी इन दिनों में आपको आराम देगा. पोषण से युक्त आहार का सेवन करें

इस तरीके से राहत पाएं

पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी की बोतल या हॉट वॉटर बैग का यूज करें. ये आसान और असरदार उपाय है जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. 

पर्याप्त नींद 

दर्द से राहत पाना है तो आराम करें. इन दिनों में तनाव कम लें और पर्याप्त नींद लें. आप पानी की मात्रा के ऊपर भी ध्यान दें और अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें. अगर आपको अधिक दर्द महसूस होता है तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Tips To Remain Positive: खुशहाल जीवन की कुंजी, हर सुबह की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola