Winter Special Ladoo: नहीं होगी सेहत की चिंता, सर्दियों में फिट रहने के लिए अभी बना लें चना दाल गुड़ लड्डू

Updated:
विज्ञापन

(Image – AI)

Winter Special Ladoo: लड्डू खाना तो अक्सर हर किसी को पसंद होता है. आपने देखा होगा कि ठंड के दिनों में बहुत सारे घरों में कई तरह के लड्डू बनाए जाते हैं. इस कड़ी में नाम आता है चना दाल गुड़ लड्डू का. यह लड्डू प्रोटीन से भरपूर होता है. आप इसे एक बार ट्राई करके देख सकते हैं.

विज्ञापन

Winter Special Ladoo: सर्दियों के मौसम में कई घरों में तरह-तरह के लड्डू बनाए जाते हैं. आप भी अगर लड्डू खाने के शौकीन हैं तो हम आपको एक बेस्ट लड्डू के बारे में बताते हैं. इस लड्डू के खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होगी. इसका नाम है चना दाल गुड़ लड्डू. इसे खाने से स्वाद के साथ-साथ सेहत भी सही रहेगा. तो चलिए बताते हैं अब इसे बनाने की आसान रेसिपी.  

विज्ञापन

लड्डू बनाने की सामग्री

  • चना दाल (बिना छिलका के)
  • घी
  • गुड़
  • इलायची पाउडर
  • केसर (वैकल्पिक)
  • आटा
  • काजू
  • बादाम
  • मखाना

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को एक पैन में घी में भून लें.
  • चना दाल को गोल्डन हो जाने दें.
  • अब इस भुनी हुई दाल को मिक्सर में पीस लें.
  • इसके बाद इसमें काजू, बादाम और मखाना को घी डालकर रोस्ट कर लें.
  • जब ये ठंडी हो जाए तब इन्हें भी पीस लें.
  • अब आप थोड़ा आटा लें और इसे भी घी में भून लें.
  • इसके बाद एक पैन में गुड़ और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं.
  • अब इन सारी चीजों को इसमें डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इस मिश्रण को अब थोड़ा ठंडा होने दें.
  • उसके बाद हाथ में घी लगाकर लड्डू बना लें.

इसे भी पढ़ें: Bengali Sandesh Recipe: स्वाद में लाजवाब है बंगाल का संदेश, इसे घर पर बनाकर जरूर करें ट्राई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola