Cabbage Soup: ठंड के दिनों में शाम में बनाएं ये स्वादिष्ट पत्ता गोभी का सूप

सूप (AI generated image)
Cabbage Soup: ठंड के मौसम में शाम में आपका भी मन करता है कुछ गरमा-गरम पीने का तो आप पत्ता गोभी का सूप जरूर ट्राई करें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पत्ता गोभी का सूप बनाने की विधि.
Cabbage Soup: अगर आप सर्दियों में टेस्टी सूप तैयार करना चाहते हैं तो पत्ता गोभी का सूप को कम मेहनत में तैयार कर सकते हैं. ये न सिर्फ बनाने में आसान होता है, बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब लगता है. कम मसालों और कम सामग्री से तैयार होने वाला यह सूप डिनर या हल्की भूख के लिए परफेक्ट रहता है. सर्दियों की ठंडी शाम में आप घरवालों के लिए ये सूप तैयार करें. इसका स्वाद उन्हें जरूर पसंद आएगा और हर बार वे इसे बनाने की डिमांड जरूर करेंगे.
पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए सामग्री चाहिए?
- पत्ता गोभी- 2 कप (बारीक कटी हुई)
- प्याज- 1 (बारीक कटी हुई)
- लहसुन- 3-4 कलियां
- गाजर- 1 (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1 चम्मच
- पानी – 3 कप
- कॉर्नफ्लोर – 1 छोटी चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
पत्ता गोभी का सूप बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप पत्ता गोभी, प्याज, गाजर और हरी मिर्च को अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप प्याज को डालकर हल्का भूनें.
- फिर गाजर और पत्ता गोभी डालकर पका लें.
- अब इसमें 3 कप पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए उबालें.
- अगर आपको सूप गाढ़ा चाहिए, तो कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच पानी में घोलकर सूप में डालें और लगातार चलाते रहें.
- अब आप सूप में नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट और पकाएं.
- अब इसे निकालकर एक कटोरी में डालें और धनिया पत्ता से सजाकर गरमा-गरम परोसें. इस तरह से आप आसानी से पत्ता गोभी का सूप बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




