ePaper

जीवन में क्या है बड़े भाई-बहन का महत्व? जानें

Updated at : 07 Mar 2024 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Importance of Brothers Day

अगर आपके जीवन में बड़ा भाई या बहन है तो ऐसे में आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली समझ सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि लाइफ में बड़े भाई बहन होने का फायदा क्या है?

विज्ञापन

जिंदगी में सच्चे रिश्तों की एक उदाहरण है भाई-बहन का प्यार. इस रिश्ते में प्यार और तकरार दोनों बराबरी की होती है. अगर आपके पास कोई बड़ा भाई या बहन है तो बहुत खुशनसीब है आप क्योंकि आपके पास कोई ऐसा है जो आपका दोस्त भी है और आपको सही गलत समझाने वाला भी. आईए जाने कुछ ऐसे क्वालिटीज़ के बारे जो हमें अपने बड़े भाई- बहन से सीखनी चाहिए.

ज़िम्मेदारी
हमने अक्सर यह देखा होगा की किसी भी परिवार में बड़े बच्चे छोटों की तुलना मे अधिक ज़िम्मेदार होते हैं. वो अक्सर अपने सारे काम समय से पहले करने में यकीन रखते है. वो समय से पेहले बड़े और समझदार हो जाते है और अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को निभाते हैं.

सामाजिकता
बड़े भाई-बहन हमेशा बहुत सामाजिक होते है, मानो जैसे वो मां के गर्भ से ही सामाजिकता सीख कर आये हो और वो यह हुनर हमें सिखाने क़े लिये अपने साथ हर जगह लेकर जाते है. वे हमें सिखाते है की कैसे हमें लोगों के साथ नरमी से पेश आना चाहिए.

साझेदारी
आपने यह तो ज़रुर सुना होगा कि किसी भी ची़ज को शेयर करने से प्यार बढ़ता है. दूसरे शब्दों में कहें तो चीजों को शेयर करना प्रेम व्यक्त करने का एक ज़रिया है. तभी तो भाई-बहन अपने छोटों के साथ अपने कपड़े भी शेयर करते हैं और अपना यह गुण हमें भी सिखाते है.

रचनात्मकता
बड़े भाई-बहन अपने छोटों को नयी- नयी कलाओं और गतिविधियों से अवगत भी कराते हैं और उनका हौसला भी बढ़ाते है. ऐसा होने की वजह से वे अपनी छुपी हुई रचनात्मकता को पहचान पाते है और उसे निखारने में लग जाते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola