ePaper

Weight Loss Tips: सोते-सोते गलने लगेगी शरीर में जमी जिद्दी चर्बी, बिस्तर में जाने से पहले इन ड्रिंक्स का करें सेवन

Updated at : 02 Jul 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
bedtime fat loss drinks

AI generated image

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हर रात सोने से पहले इन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए. इनके सेवन से आपके शरीर में जमी जिद्दी चर्बी पिघलने लग जाती है.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आप सोते-सोते भी अपने शरीर में जमी हुई जिद्दी चर्बी को काफी आसानी से पिघला सकते हैं. अगर आपको यह जानकर हैरानी हो रही है या फिर हमारी बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको भरोसा हो जाने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन रात को सोने से पहले करने से आपके शरीर में जमी जिद्दी से जिद्दी चर्बी काफी आसानी से पिघल जाती है और देखते ही देखते आप पतले भी लगने लगते हैं. तो चलिए इन मैजिकल ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दालचीनी का पानी पीना फायदेमंद

अगर आप शरीर में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सोने से पहले दालचीनी के पानी का सेवन करना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ ही जमी हुई जिद्दी चर्बी को भी पिघलाने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

अजवाइन का पानी

पेट में जमी जिद्दी चर्बी को खत्म करने में अजवाइन का पानी काफी ज्यादा मदद कर सकता है. जब आप अजवाइन का पानी पीना शुरू करते हैं तो आपका डिजेशन बेहतर होता है. जब आप सोने से पहले इसका सेवन करते हैं तो ऐसे में आपके शरीर में जमी जिद्दी चर्बी देखते ही देखते कमने लगती है.

मेथी का पानी फायदेमंद

अगर आपके लाख कोशिशों के बावजूद भी शरीर में जमी जिद्दी चर्बी पिघल नहीं रही है तो ऐसे में आपको सोने से पहले मेथी के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. जब आप मेथी के पानी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपका वजन तो कम होता ही है बल्कि साथ ही आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है.

नींबू और अदरक की चाय

अगर आप शरीर में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नींबू और अदरक की चाय का भी सेवन करना चाहिए. इस चाय के सेवन से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है और साथ ही कैलरीज भी बर्न होने लगती है. इसके नियमित सेवन से आपकी इम्युनिटी भी बेहतर हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: अब शरीर को बिना हिलाये-डुलाये कम कर सकेंगे अपना बढ़ा हुआ वजन, अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola