Baby Care Tips: बिना वजह रोता रहता है बच्चा? वजह हो सकती है देखभाल की ये आम गलतियां

Baby Care Tips
Baby Care Tips: बच्चा बार-बार रो रहा है और वजह समझ नहीं आ रही? कई बार बीमारी नहीं, बल्कि रोज की देखभाल में होने वाली छोटी बातें इसकी वजह बनती हैं. यहां जानिए ऐसे कारण, जिन्हें समझकर बच्चे का रोना कम किया जा सकता है.
Baby Care Tips: नवजात या छोटा बच्चा जब बिना किसी साफ वजह के बार-बार रोने लगता है, तो माता-पिता अक्सर घबरा जाते हैं. कई बार लगता है कि बच्चा बीमार तो नहीं है या उसे कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है. लेकिन हर बार रोने की वजह बीमारी ही नहीं होती. कई बार रोज़ की देखभाल में हो रही छोटी-छोटी चूक भी बच्चे की बेचैनी और रोने का कारण बन जाती है. सही समय पर इन बातों को समझ लिया जाए, तो बच्चे का रोना भी कम होता है और माता-पिता की चिंता भी. तो आइये जानते हैं वे जरूरी बातें, जिन्हें समझकर आप बच्चे के रोने की असली वजह पहचान सकते हैं और उसकी बेचैनी को कम कर सकते हैं.
गीला या गंदा डायपर बच्चे को परेशान कर सकता है
अगर बच्चे का डायपर ज्यादा देर तक गीला या गंदा रहता है, तो उसे असहज महसूस होता है. इससे बच्चे की त्वचा में जलन भी हो सकती है और वह बार-बार रोने लगता है. समय-समय पर डायपर चेक करना और जरूरत पड़ने पर बदलना बच्चे के लिए बहुत जरूरी है.
ज्यादा आवाज या रोशनी से बच्चा बेचैन हो सकता है
छोटे बच्चे तेज आवाज और बहुत ज्यादा रोशनी को सहन नहीं कर पाते हैं. टीवी की तेज आवाज, मोबाइल या आसपास का शोर बच्चे को डरा सकता है. ऐसे में बच्चा रोने लगता है. इसलिए बच्चे के आसपास का माहौल शांत और हल्का रखना जरूरी होता है.
नींद पूरी न होने पर भी बच्चा रो सकता है
अगर बच्चे की नींद बार-बार टूटती है या उसे पूरा आराम नहीं मिल पाता है, तो वह चिड़चिड़ा हो जाता है. नींद पूरी न होने पर बच्चा रोकर अपनी थकान जाहिर करता है. बच्चे के सोने और जागने का एक तय समय रखने से यह परेशानी कम हो
गोद और अपनापन भी बच्चे की जरूरत होती है
कई बार बच्चा सिर्फ इसलिए रोता है क्योंकि उसे अकेलापन महसूस होता है. मां या पिता की गोद, हल्की थपकी और प्यार भरी आवाज बच्चे को सुकून देती है. बच्चे को कुछ समय गोद में लेने से वह जल्दी शांत हो जाता है.
कपड़ों की वजह से भी बच्चा रो सकता है
अगर बच्चे के कपड़े बहुत टाइट होते हैं, खुरदरे होते हैं या मौसम के हिसाब से सही नहीं होते हैं, तो बच्चा परेशान हो जाता है. ऐसे कपड़े बच्चे की त्वचा को चुभ सकते हैं और उसे ठीक नहीं लगता है. इस वजह से बच्चा बार-बार रोने लगता है. हमेशा नरम, ढीले और आराम देने वाले कपड़े पहनाने से बच्चा खुद को बेहतर महसूस करता है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




