व्रत में फलाहार के लिए बनाएं स्वादिष्ट आलू जीरा, मिनटों में होगी तैयार

व्रत स्पेशल आलू जीरा रेसिपी, फोटो: AI
Vrat Special Aloo Jeera Recipe: व्रत के दौरान फलाहार के लिए बनाएं चटपटा और स्वादिष्ट आलू जीरा. यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है. जानें उबले आलू और सेंधा नमक से बनने वाले इस टेस्टी फलाहार की पूरी विधि.
Vrat Special Aloo Jeera Recipe: व्रत के दौरान अक्सर लोग ऐसा खाना ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाए और जिसे खाने के बाद बार-बार भूख न लगे. फलाहार के लिए आलू जीरा सबसे बेहतरीन और आसान विकल्प माना जाता है क्योंकि यह मिनटों में तैयार हो जाता है. उबले हुए आलू और जीरे का टेस्ट न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पेट के लिए भी हल्का रहता है. सेंधा नमक और हरी मिर्च के साथ बने ये चटपटे आलू आप कुट्टू की पूरी या साबूदाने की खिचड़ी के साथ बड़े चाव से खा सकते हैं. अगर आप भी इस व्रत में कम मेहनत में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो यह आलू जीरा रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
व्रत वाले फलहार आलू जीरा बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
उबले हुए आलू – 4 से 5 मीडियम साइज
घी या मूंगफली का तेल – 2 चम्मच
जीरा – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
सेंधा नमक (व्रत वाला नमक) – स्वाद के अनुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शनल)
व्रत वाले फलहार आलू जीरा बनाने की आसान विधि क्या है?
1. व्रत वाले फलहार आलू जीरा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह छील लें. फिर इन आलू को चाकू की मदद से छोटे और एक बराबर टुकड़ों में काट लें. आलू को ज्यादा छोटा न काटें वरना वे पकाते समय टूट सकते हैं.
2. अब एक कड़ाही लें और उसमें दो चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें. जब घी गरम हो जाए, तो उसमें जीरा डाल दें. जीरा जब अच्छे से चटकने लगे और हल्का भूरा हो जाए, तब इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें.
3. अब कड़ाही में कटे हुए आलू डाल दें. ऊपर से सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़कें. इन सबको कलछी की मदद से हल्के हाथों से मिलाएं ताकि आलू पर मसालों की एक अच्छी परत चढ़ जाए.
4. आलू को 5 से 7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें. जब आलू के किनारे थोड़े कुरकुरे और सुनहरे दिखने लगें, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर इसे गरमा-गरम परोसें.
यह भी पढ़ें: Dry Fruits Bhang Thandai: महाशिवरात्रि पर बनाएं स्वाद और ताजगी से भरपूर ड्राई फ्रूट्स भांग की ठंडाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




