Viral Video Dance: ‘तेरी याद-याद’ गाने पर महिला का डांस देख सिर पकड़ लेंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
Viral Video Dance: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक महिला का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. बता दें कि इस वीडियो में महिला पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है. वह सबसे पहले अपने फोन का कैमरा ऑन करती है और खड़ी हो जाती है. फिर कुछ सेकेंड में ही डांस का एक जबरदस्त स्टेप करती है. जिसे देख आपकी हंसी निकल जाएगी.
बता दें कि यह वीडियो dramebaazchhori99 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में महिला ने हिमेश रेशमिया के गाने ‘तेरी याद’ पर जमकर डांस की है. डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लोग भी एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक युजर ने लिखा कि महिला जमीन खोद रही है तो किसी ने लिखा कि गुस्से में अदरक कूट रही है. किसी ने लिखा कमाल है तो किसी ने लिखा क्या हुआ आंटी ऐसे क्यों कर रही हो. एक ने लिखा कि डांस कर रही है कि मसाला कूट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










