Vidur Niti: काम शुरू करने से पहले जरूर जान लें ये गहरी बातें, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Jul 2025 8:40 AM

विज्ञापन

vidur niti

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत के अहम पात्रों में से एक हैं. उनकी तेज बुद्धिमानी और ज्ञान के कारण आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. महात्मा विदुर के विचारों के बारे में विदुर नीति के माध्यम से जानने को मिलता है. महात्मा विदुर ने किसी भी काम को शुरू करने से पहले कुछ बातों पर गौर करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत में कई ऐसे पात्र हैं जिनसे जीवन से जुड़ी कई बातें सीखने को मिलती है. इन्हीं पात्रों में से एक पात्र है महात्मा विदुर का, जिन्हें उनकी बुद्धिमानी के लिए जाना जाता है. महात्मा विदुर को लोग आज भी ज्ञानी के रूप में आज भी याद करते हैं. उनके विचार विदुर नीति में देखने को मिलते हैं. ये नीतियां कई पहलुओं के ऊपर बात करती हैं. इसमें व्यक्ति के व्यवहार और आचरण जैसे विषय के बारे में बताया गया है. इन नीतियों की मदद आप आज के समय में भी ले सकते हैं. कठिन समय में ये मार्गदर्शन करने में सहायक है. व्यक्ति के जीवन में काम का बहुत महत्व है. कर्म से ही व्यक्ति सफलता के फल के स्वाद को चखता है. काम को करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तभी व्यक्ति सफल हो पाता है. तो आइए जानते हैं इस बारे में. 

इन बातों का ध्यान 

विदुर नीति के अनुसार, काम शुरू करने से पहले भविष्य में उस काम के प्रभाव के बारे में सोच लेना चाहिए. जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए. किसी भी काम को सोच समझकर ही करना चाहिए. अगर आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो फायदे और नुकसान के बारे में सोच विचार करें. समझदारी से लिए गए फैसले आपको सुखी और सफल बनाते हैं. अगर आप भवनाओं में आकर कोई भी काम करते हैं तो ये अक्सर पछतावे का कारण बनता है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन सूत्रों से बनाएं अपनी जिंदगी को खुशहाल और सफल, जानिए सुख पाने के सरल उपाय

बुद्धिमान व्यक्ति कार्य को लेकर   

महात्मा विदुर ने विदुर नीति में बताया है बुद्धिमान व्यक्ति को कार्य करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. विदुर नीति के मुताबिक बुद्धिमान व्यक्ति को कोई भी काम को शुरू करने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए और उस काम को करने से जो फल मिलेगा उसके बारे में विचार कर लेना चाहिए. बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी उन्नति को ध्यान में रखकर ही इस बात का फैसला लेना चाहिए की कार्य की शुरुआत करना है या नहीं. 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola