ePaper

Vidur Niti: किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से पहले जानें विदुर नीति की ये महत्वपूर्ण बातें

Updated at : 27 Mar 2025 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति में बताया गया है कि किसी पर भी अधिक विश्वास करना हमेशा हानिकारक होता है.

विज्ञापन

Vidur Niti: हम अपने आस-पास के लोगाें पर बहुत जल्दी पर विश्वास कर लेते हैं. अपने दोस्तों परिवार के लोगों पर तो हम आंख बंद करके विश्वास करते हैं.लेकिन कभी-कभी अधिक विश्वास हमें धोखा भी दे सकता है. महाभारत में विदुर नीति के माध्यम से विदुर ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरी समझ और दिशा दी है.उन्होंने यह भी सिखाया कि हमें किसी पर भी बिना विचार किए अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए.क्योंकि अंत में हमें धोखा ही मिलता है.ऐसे में अगर आपको धोखेबाजी से बचना है ताे विदुर नीति की इन महत्वपूर्ण बातों को एक बार जरुर समझ जान लें.

  • किसी पर भी नहीं करना चाहिए अधिक विश्वास: विदुर नीति के अनुसार हमें किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए. क्योंकि इंसान के स्वभाव में परिवर्तन आता रहता है और हर व्यक्ति में कुछ स्वार्थ छुपा होता है. कोई भी व्यक्ति निरंतर आपके साथ नहीं रह सकता इसलिए किसी पर पूर्ण विश्वास करना खतरनाक हो सकता है.
  • दोस्ती और विश्वास में संतुलन: विदुर के अनुसार मित्रता और विश्वास में एक संतुलन होना चाहिए. किसी पर अधिक विश्वास करने से पहले यह समझना आवश्यक है कि उस व्यक्ति का चरित्र और उद्देश्य क्या है.अत्यधिक विश्वास से धोखा भी हो सकता है.
  • अपनी बुद्धि का प्रयोग करें: जीवन में निर्णय लेते वक्त अपनी बुद्धि और समझ का प्रयोग करें. बजाय इसके कि आप बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा कर लें.
  • विश्वास से पहले उसकी परीक्षा लें: विदुर नीति में यह भी कहा गया है कि किसी पर विश्वास करने से पहले उसकी परीक्षा लें. एक व्यक्ति को पूरी तरह से समझना और यह देखना महत्वपूर्ण है कि वह किसी संकट या मुश्किल स्थिति में कैसा व्यवहार करता है.
  • जो छल करता है, वह अंततः धोखा देगा: विदुर का मानना था कि जो व्यक्ति छल करता है वह कभी भी ईमानदारी से आपका साथ नहीं दे सकता. ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करना बाद में धोखा देने जैसा हो सकता है.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola