ePaper

Vidur Niti: विदुर नीति के 4 रहस्य जो बनाते हैं आपको सम्मान का हकदार

Updated at : 10 Jul 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति के 4 रहस्यमय गुण जो पुरुष को बनाते हैं सम्मान का हकदार. जानें कैसे ये खास बातें आपको हर जगह दिलाएंगी इज्जत और कोई नहीं कर पाएगा अपमान.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत के महान ज्ञानी विदुर की नीतियों में ऐसी गहरी बातें छुपी हैं जो आज भी हमारे जीवन में पूरी तरह लागू होती हैं. विदुर कहते हैं कि अगर किसी इंसान में ये 4 खास गुण होते हैं तो उसे दुनिया में हर जगह सम्मान और आदर मिलता है और कोई उसका अपमान करने की हिम्मत नहीं कर पाता है. तो चलिए जानते हैं वे कौन-से 4 रहस्य हैं जो आपको एक मजबूत और सम्मानित इंसान बना सकते है.

  • सच बोलना : विदुर के अनुसार जो व्यक्ति सच बोलता है वह लोगों के दिल में जगह बना लेता है.लोग उस पर भरोसा करते हैं और वह हर जगह इज्जत पाता है.झूठ बोलने वाला व्यक्ति चाहे कुछ समय के लिए आगे बढ़ जाए लेकिन अंत में वह सम्मान खो बैठता है.
  • विनम्रता : विनम्रता यानी नम्र व्यवहार वो गुण है जो किसी भी इंसान को महान बना देता है.जो व्यक्ति दूसरों से आदर और सादगी से बात करता है लोग उसे दिल से पसंद करते हैं.अहंकारी इंसान ज्यादा दिन टिक नहीं पाता लेकिन विनम्र व्यक्ति हर दिल में बसता है.
  • संतोष और धैर्य : जो व्यक्ति अपने जीवन से संतुष्ट रहता है और हर स्थिति में धैर्य बनाए रखता है उसे कोई आसानी से अपमानित नहीं कर सकता है. ऐसा इंसान छोटी-छोटी बातों पर विचलित नहीं होता और न ही दूसरों की बातों से प्रभावित होता है. उसका आंतरिक संतोष उसे दूसरों की आलोचना या अपमान से ऊपर रखता है.
  • ज्ञान और विवेक : ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष का समाज में हमेशा सम्मान होता है. वह अपनी समझ और विवेक से हर बात का सही आकलन करता है.अगर कोई उसका अपमान करने की कोशिश भी करे तो वह अपनी बुद्धि से उस स्थिति को संभाल लेता है और खुद को नीचा नहीं गिरने देता.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola