Stress करना चाहते हैं दूर तो यहां पर चीजों को तोड़कर अपनी निराशा करें दूर

Updated at : 15 Oct 2022 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Stress करना चाहते हैं दूर तो यहां पर चीजों को तोड़कर अपनी निराशा करें दूर

How to reduce stress, rage room to reduce stress and frustation: आज के दौर में स्ट्रेस का शिकार होना आम बात हो गई है. हैदराबाद के माधोपुर में एक रोज रूम बनाया गया है, जहां पर आप चीजों को तोड़कर अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं. यहां जानें इसके बारे में

विज्ञापन

How to reduce stress, rage room to reduce stress and frustation: अगर आप निराश है और स्ट्रेस में हैं तो आपके लिए हम आपके लिए एक ऐसी खबर लाए हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. हैदराबाद में एक ऐसी जगह है जहां आप चीजों को तोड़कर अपना स्ट्रेस (stress) दूर कर सकते हैं. हैदराबाद के माधोपुर में एक रोज रूम बनाया गया है, जहां पर आप चीजों को तोड़कर अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं.

कहां से आया ये आइडिया

ये रेज रूम का आइडिया असल में 25 वर्षीय सूरज पुसरला के दिमाग की उपज है. सूरज के अनुसार ये लोगों के गुस्से को शांत करने में मदद करता है. हम देखते होंगे लोग स्ट्रेस कम करने के लिए लोग स्क्विज बॉल की मदद लेते हैं.

कॉमर्स ग्रैजुएट सूरज कहते हैं “जब मैं छोटा था, तो मैं गुस्से में था और घर पर रिमोट तोड़ देता था. लेकिन मैं नहीं चाहता कि अब हर कोई अपने घरों में रिमोट तोड़ दे. द रेज रूम शुरू करने के पीछे यही एक कारण था. मैं चाहता हूं कि लोग यहां आएं, गतिविधियों में शामिल हों, चीजों को तोड़ें और अपना तनाव दूर करें.”

16 साल के कम उम के बच्चे ऐसे करते हैं अपने गुस्से पर कंट्रोल

इस रेज रूम का प्रयोग 16 साल से कम उम्र के बच्चे भी कर सकते हैं बशर्ते ये उनकी मां पिता देखरेख में हो, 14 साल से कम उम्र के बच्चों की अनुमति नहीं है. रेज रूम के इस्तेमाल में औद्योगिक गुणवत्ता वाले सूट, हेलमेट, दस्ताने और जूते प्रदान किए जाते हैं, ताकि लोग चीजों को तोड़ने से पहले सिर से पैर तक ढक सकें.

ऐसे बाहर निकलें स्ट्रेस से

  • पर्याप्त नींद लें

  • रिलैक्स करने की तकनीक सीखें

  • ​सोशल नेटवर्क को मजबूत बनाएं

  • ​वक्त मिलने पर अपनी स्किल को निखारें

  • ​स्ट्रेस लेकर हालात को न बिगाड़े​

  • जरूरत पढ़ने पर मदद मांगे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola