ePaper

Vastu Tips: मॉनसून के दौरान घर में वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

Updated at : 01 Jul 2024 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips For Monsoon

Vastu Tips For Monsoon

Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें कि मॉनसून के दौरान आपको अपने घर में किन नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips For Monsoon: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारत मैं उत्पन्न हुआ एक ऐसा विज्ञान है जिसका आज तक लोग पालन करते आ रहे हैं, ऐसा कहा जाता है कि अगर आप आप वास्तु के नियमों का पालन अपने जीवन में नियमित रूप से करते हैं तो आपका जीवन सुखी बनता है और साथ ही आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है लेकिन अगर आप इनके विपरीत जाएं या वास्तु का ठीक से पालन न करें तो आपको बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. ऐसे में आज हम जानेंगे वास्तु एक्सपर्ट बाबा विमलेश से कि अभी का जो मौसम है यानी कि मानसून इस दौरान हमें वास्तु के किन नियमों का विशेष तौर से अपने घर पर ध्यान रखना चाहिए.

इन दिशाओं के खिड़की दरवाजों को रखें खुला

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है की बारिश जब हो रही हो या खास तौर पर जब मॉनसून की पहली बारिश हो तो उसे दौरान आपको आपके घर में उत्तर पूर्वी दिशा के सारी खिड़की दरवाजों को खोल कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है.

इस दिशा में न हो कोई लीकेज

वास्तु शास्त्र के अनुसार मॉनसून के दौरान घर में लीकेज द्वारा पानी या गंदगी का आना आपके जीवन में परेशानियों को आगमन देता है, विशेष तौर पर ध्यान दें कि घर के दक्षिण कोने में या दिशा में किसी भी प्रकार का लीकेज न हो.

Also Read: Vastu Tips: नौकरी में पाना चाहते हैं सफलता? आज ही अपनाएं ये तरीके

घर में रखें अच्छी खुशबू

वास्तु शास्त्र के अनुसार मॉनसून के दौरान अक्सर घर में जो अजीब तरह की दुर्गंध फैलती है वह आपके तरक्की को रोकती है, इसलिए हमेशा घर में रूम फ्रेशनर या सुगंधित फूलों के इस्तेमाल से अपने घर में एक अच्छी खुशबू बरकरार रखें.

घर के लिए ये रंग होंगे शुभ

मॉनसून के दौरान अगर आप अपने घर का रंग बदलने का प्लान कर रहे हैं तो खास तौर से भड़कीले रंगों को चुनें जैसे कि पीला, हरा या नारंगी, ये रंग घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं और एक खुशनुमा माहौल देते हैं.

गंदे पानी को न होने दें जमा

वास्तु के नियमों के अनुसार आपको कभी भी अपने घर में या छत पर या घर के आस पास गंदे पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में एक नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, इसलिए समय समय पर अपने घर के आस पास नालियों की सफाई भी जरूर करवाएं.

Also Read: Skin Care Tips: बरसात के दिनों में इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, जानें क्या है तरीका

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola