Vastu Tips: घर पर रखी ये चीजें छीन लेती हैं आपकी खुशियां, जीवन पर पड़ता है काफी बुरा असर

Updated:
विज्ञापन

vastu tips for happiness

Vastu Tips: अगर आपने अपन घर पर इनमें से किसी भी चीज को रखा है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें. घर पर रखी ये चीजें आपकी सारी खुशियां छीन सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. अक्सर जब नया साल आता है तो उसे शुभ बनाने के लिए हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं. माना जाता है इन तरीकों को अपनाने से हमें सुख-समृद्धि तो मिलती ही है बल्कि इसके साथ ही कई अन्य फायदे भी होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके घर और जीवन में खुशहाली हमेशा बनी हुई रहे. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर पर कभी भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को अपने घर पर रखते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपकी खुशियों पर पड़ सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जंग लगी हुई चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी जंग लगी हुई चीजों को नहीं रखना चाहिए. अगर आपके घर पर किसी भी तरह की जंग लगी हुई चीज है तो ऐसे में आपको उन्हें तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए. माना जाता है जिन घरों में जंग लगी हुई चीजें रखी होती हैं उनमें खुशियां टिकती नहीं है. इन घरों में हमेशा ही लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान ले ये नियम, नहीं लगेगा कोई दोष

बंद और खराब घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी एक बंद या फिर खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए. खराब या फिर बंद घड़ी को घर पर रखना काफी अशुभ माना गया है. अगर आप इसे घर पर रखते हैं तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

कबाड़ या पुराना सामान

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने घर की छत पर कभी भी पुराने सामान या फिर कबाड़ नहीं रखना चाहिए. घर पर रखी पुरानी चीजों या फिर कबाड़ के चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Office: नौकरी में तरक्की दिलाएंगे ऑफिस में रखी ये चीजें, आप भी जरूर जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola