ePaper

Vastu Tips: क्यों आपको तिजोरी में रखना चाहिए शीशा? जानें इसके फायदे

Updated at : 20 Feb 2025 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for safe

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में तिजोरी को लेकर भी कई नियम बताये गए हैं. अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होने की संभावना रहती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक तिजोरी है और वे अपने सभी कीमती चीजों जैसे कि गहनों और पैसों को इसमे रखते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपने घर की तिजोरी में जरूर रखना चाहिए. जब आप इसे अपनी तिजोरी में रखते हैं हैं तो आपको वास्तु दोषों से छुटकारा तो मिलता ही है बल्कि साथ ही अन्य कई तरह के फायदा भी होता है. तो चलिए इस चीज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शीशा रखना फायदेमंद

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी तिजोरी के अंदर एक शीशा जरूर रखना चाहिए. तिजोरी के अंदर इसे रखना बेहद ही शुभ माना जाता है और जब आप इसे रखते हैं तो आपको कई तरह के फायदे भी होते हैं. जरूरी नहीं ही कि आप तिजोरी के अंदर एक बड़ा शीशा रखें, आप अगर चाहें तो एक छोटे साइज का आइना भी रख सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार जब आप तिजोरी के अंदर एक शीशा रखते हैं तो इससे आपकी आमदनी बढ़ने लगती है. केवल यहीं नहीं, जब आप तिजोरी के अंदर शीशा रखते हैं तो ऐसे में इसमें आपके पैसे दिखते हैं और दोहरी तस्वीर भी बनती है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?

किस दिशा में लगाएं शीशा

जानकारों के अनुसार आपको अपनी तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की दीवार पर शीशे को लगाना चाहिए. इसे सबसे उत्तम दिशा बताया गया है. केवल यहीं नहीं, आप तिजोरी के सामने की तरफ भी शीशा लगाकर रखना चाहिए. आपके ऐसा करने से जीवन में कभी भी आपको आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है और इससे आपकी आमदनी भी दोगुनी होती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, घर में रखा यह पौधा आपको बना देगा अरबपति

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola