Vastu Tips: हाथ से इन चीजों का गिरना देता है अशुभ संकेत, जीवन में ला सकता है रुकावटें और परेशानियां

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 19 Nov 2025 6:06 PM

विज्ञापन

AI generated image

Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें आपको कभी भी अपने हाथों से गिरने नहीं देना चाहिए. अगर आपके हाथों से इनमें से कोई भी चीज गिरती है तो आपको कई तरह की मुसीबतों से जूझना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से किया जाए तो इसके परिणाम काफी सुखद और सकारात्मक होते हैं वहीं, अगर इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें आपको गलती से भी अपने हाथों से गिरने नहीं देना चाहिए. वास्तु के जानकार बताते हैं अगर आपके हाथों से इनमें से कोई भी चीज गिरती है तो यह आने वाली मुसीबतें या परेशानियों की तरफ इशारा करता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हाथ से दूध का गिरना

वास्तु के जानकार बताते हैं कि हाथों से दूध का गिरना काफी ज्यादा अशुभ संकेत देता है. अगर आपके हाथ से दूध गिर जाए तो यह इस तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शुक्रवार को लौंग के ये 3 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और होगी धन वृद्धि

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सूखी तुलसी से जुड़े इन उपायों से खुलते हैं सौभाग्य और समृद्धि के द्वार, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन की होगी बरसात

काली मिर्च का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने हाथों से कभी भी काली मिर्च को नहीं गिरने देना चाहिए. जानकार बताते हैं कि अगर आपके हाथों से काली मिर्च गिरती या बिखरती है तो यह आपके जीवन में आने वाली निगेटिविटी की तरह इशारा करते हैं.

भोजन का गिरना

वास्तु शास्त्र में खाना खाते समय या फिर किसी और को खाना परोसते समय वह गिरे तो यह बेहद ही अशुभ संकेत है. अगर आपके हाथ से भोजन गिरता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर और जीवन में जल्द दरिद्रता दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हर दिन इसी समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, वास्तु शास्त्र से जानें उनकी कृपा पाने के गुप्त उपाय

नमक का गिरना

आपको अपने हाथों से नमक को भी गिरने नहीं देना चाहिए. वास्तु शास्त्र में हाथों से नमक का गिरना काफी ज्यादा ही अशुभ बताया गया है. वास्तु के जानकार बताते हैं कि अगर आपको हाथों से नमक गिर गयी हतो यह जीवन में आने वाली गंभीर समस्याओं की तरफ इशारा करता है.

हाथ से नारियल का गिरना

वास्तु के जानकार बताते हैं अगर किसी भी व्यक्ति के हाथ से नारियल गिर जाए तो यह काफी बुरा संकेत होता है. अगर आपके हाथों से नारियल गिरे तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको जीवन में नौकरी से जुड़ी या फिर करियर से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ेगा.

चावल का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने हाथों से चावल को गिरने नहीं देना चाहिए. जानकार बताते हैं अगर इसे पकाते समय या फिर डब्बे से निकालते समय यह गिर जाए तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: स्टील के ग्लास से पानी पीना कर सकता है इन 3 ग्रहों को कमजोर, जीवन में देखते ही देखते आ जाती है कई तरह की समस्याएं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola