ePaper

Vastu Tips: सूखी तुलसी से जुड़े इन उपायों से खुलते हैं सौभाग्य और समृद्धि के द्वार, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन की होगी बरसात

Updated at : 11 Nov 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for dried tulsi plant

AI generated image

Vastu Tips: वास्तु के जानकार बताते हैं कि आपको कभी भी सूखे हुए तुलसी के पौधे को ऐसे ही नहीं फेंक देना चाहिए. उनके अनुसार सूखे हुए इस पौधे से किये गए कुछ उपाय आपको मान लक्ष्मी का आशीर्वाद दिला सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए तो इसके परिणाम काफी सुखद और सकारात्मक होते हैं वहीं, इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम उतने ही बुरे हो सकते हैं. चूंकि, हमारे हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी पवित्र और पूजनीय बताया गया है इसलिए वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र की के अनुसार अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो हमें उसे बेकार समझकर फेंकना नहीं चाहिए. इसकी जगह पर हमें उसके साथ कुछ खास उपाय करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं अगर आप सूखे हुए तुलसी के पौधे से ये उपाय करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आप पर उनकी खास कृपा बरसती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

पवित्र जगह पर करें तुलसी को विसर्जित

वास्तु के जानकार बताते हैं कि अगर तुलसी का पौधा सूख चुका है तो आपको इसे फेंकने की जगह पर किसो नदी या फिर तालाब में विसर्जित कर देनी चाहिए. अगर आप तुलसी के पौधे को ऐसे ही किसी जगह पर फेंक देते हैं तो इसका काफी निगेटिव असर आपके जीवन पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हर दिन इसी समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, वास्तु शास्त्र से जानें उनकी कृपा पाने के गुप्त उपाय

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: स्टील के ग्लास से पानी पीना कर सकता है इन 3 ग्रहों को कमजोर, जीवन में देखते ही देखते आ जाती है कई तरह की समस्याएं

हवन और पूजा जैसे शुभ चीजों में इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र में सिर्फ तुलसी के पौधे को ही नहीं बल्कि इसकी सूखी टहनियों को भी उतना ही पवित्र बताया गया है. वास्तु के जानकार बताते हैं कि अगर तुलसी की टहनियां सूख गयी हैं तो आपको इनका इस्तेमाल हवन में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की तरह करना चाहिए. जब हवन की अग्नि में जलकर इससे धुआं निकलता है तो यह पूरे माहौल को पवित्र बनाता है और आपके घर-जीवन में शांति लेकर आता है.

सूखी तुलसी से बना सकते हैं माला

आप अगर चाहें तो सूखी हुई तुलसी की टहनियों से एक माला तैयार कर सकते हैं. इस माला को आप भगवान विष्णु या फिर भगवान कृष्ण की पूजा करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं. इस माला के इस्तेमाल से पूरा माहौल पवित्र होता है और परिवार के सदस्यों के मन को शांत करता है.

सूखी तुलसी की जगह पर जलाएं दीपक

वास्तु के जानकार बताते हैं कि अगर तुलसी का पौधा सूख भी गया है तो आपको उसकी जगह पर बिना भूले हर दिन दीया जलाना चाहिए. इसके अलावा ही आपको उस जगह पर हर दिन जल भी चढ़ाना चाहिए. जब आप नियमित तौर पर ऐसा करना शुरू करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आप पर उनकी खास कृपा बरसती है. बता दें जब आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है तो आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी या फिर तंगी से जूझना नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: Vastu for Plants: इन 3 पौधों को गलत दिशा में रखने से आती है निगेटिव एनर्जी और होता है आर्थिक नुकसान, वास्तु शास्त्र से जानें सही नियम

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी अगर घर पर रखी ये चीजें! बर्बादी से बचने के लिए जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola