ePaper

Vastu Tips: हर दिन इसी समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, वास्तु शास्त्र से जानें उनकी कृपा पाने के गुप्त उपाय

Updated at : 09 Nov 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tps for wealth and maa laksmi blessing

AI generated image

Vastu Tips: अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी खास कृपा पाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस समय आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस दौरान आपको किन नियमों का पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र क महत्व काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके काफी शुभ और सकारात्मक परिणाम हमारे जीवन पर देखने को मिलते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो परिणाम भी विपरीत ही आते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के भी कुछ नियम बताये गए हैं. जानकारों के अनुसार अगर इनका पालन सही समय पर किया जाए तो जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर घर पर किस समय मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस खास समय पर आपको कौन से उपाय करने चाहिए.

किस समय होता है घर पर मां लक्ष्मी का आगमन?

वास्तु के जानकार बताते हैं हमारे घरों पर मां लक्ष्मी का आगमन शाम के समय 7 से 9 बजे के बीच होता है. अगर आप इस खास समय पर कुछ खास उपाय करते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसती है जिससे आपको जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता. तो चलिए अब जानते हैं उन खास उपायों के बारे में विस्तार से.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: स्टील के ग्लास से पानी पीना कर सकता है इन 3 ग्रहों को कमजोर, जीवन में देखते ही देखते आ जाती है कई तरह की समस्याएं

यह भी पढ़ें: Vastu for Plants: इन 3 पौधों को गलत दिशा में रखने से आती है निगेटिव एनर्जी और होता है आर्थिक नुकसान, वास्तु शास्त्र से जानें सही नियम

घर के मुख्य द्वार को रखें खुला हुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे को कुछ देर के लिए खोलकर रख देना चाहिए. जब घर का मुख्य दरवाजा शाम के समय खुला हुआ रहता है तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती हैं जिससे घर पर सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई रहती है.

घर को रखें साफ-सुथरा

वास्तु के जानकारी बताते हैं कि शाम के समय आपको अपने घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए. मान्यताएं हैं की जिस घर में सफाई का ख्याल रखा जाता है उसमें ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है और वे ठहरती भी हैं. शाम के समय आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि घर के किसी भी कोने में गंदगी और अँधेरा न हो.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर झाड़ू रखने का सही नियम? छोटी सी गलती जीवन में लेकर आती है गरीबी और दरिद्रता

मुख्य द्वार पर हो रोशनी

अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हों तो ऐसे में आपको घर के मुख्य द्वार पर रोशनी का खास ख्याल रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी खुशी-खुशी घर पर आती है और अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी भी लेकर आती है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप घर के मंदिर के पास एक घी का दीया भी जरूर जलाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर और जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का भी आगमन होता है.

भूलकर भी न करें ये गलतियां

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको गलती से भी शाम के समय तुलसी के पौधे को हाथ नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी अशुभ होता है क्योंकि यह समय तुलसी के आराम करने का होता है और इस समय आपको कभी भी तुलसी की पूजा-अर्चना नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा आपको शाम के समय किसी से भी पैसों का लेन-देन करने से भी बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे दूर चली जाती है जिस वजह से आपको आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है और साथ ही कई तरह के निगेटिव इफेक्ट भी झेलने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी अगर घर पर रखी ये चीजें! बर्बादी से बचने के लिए जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola