ePaper

Vastu Tips: स्टील के ग्लास से पानी पीना कर सकता है इन 3 ग्रहों को कमजोर, जीवन में देखते ही देखते आ जाती है कई तरह की समस्याएं

Updated at : 06 Nov 2025 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for drinking water

AI generated image

Vastu Tips: अगर आप स्टील के ग्लास में पानी पीते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि स्टील के ग्लास में पानी पीने से कौन से ग्रह कमजोर होते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पढ़ लेंगे तो आज से ही स्टील से ग्लास में पानी पीना बंद कर देंगे.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने के दौरान या फिर करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए तो इसके परिणाम सुखद और सकारात्मक होते हैं वहीं, जब इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही विपरीत निकलते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में पानी पीने को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं जिनमें से एक है कि आखिर आपको क्यों स्टील के ग्लास में पानी नहीं पीना चाहिए. हमारे वास्तु शास्त्र में तीन ग्रहों का जिक्र मिलता है जो उस समय कमजोर हो जाते हैं जब आप स्टील के ग्लास में पानी पीते हैं. आज हम आपको इन्हीं ग्रहों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

कमजोर हो सकता है चंद्रमा

वास्तु के जानकार बताते हैं कि आपकी कुंडली में चंद्रमा का मजबूत होना काफी जरूरी होता है. जब आपका चंद्रमा मजबूत होता है तो आपका मन कभी भी अशांत नहीं रहता है. वहीं, इसके कमजोर होने से मन अशांत हो जाता है और इमोशंस में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. अगर आप अपने मन को शांत और स्थिर रखना चाहते हैं तो आपको आज ही स्टील के ग्लास से पानी पीना छोड़ देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu for Plants: इन 3 पौधों को गलत दिशा में रखने से आती है निगेटिव एनर्जी और होता है आर्थिक नुकसान, वास्तु शास्त्र से जानें सही नियम

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर झाड़ू रखने का सही नियम? छोटी सी गलती जीवन में लेकर आती है गरीबी और दरिद्रता

राहु भी हो सकता है कमजोर

वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टील का ग्लास राहु के निगेटिव इफेक्ट्स को बढ़ाने का काम करते हैं. जानकार बताते हैं जब आपका राहु कमजोर होता है तो आपको हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स, भ्रम या फिर मोटिवेशन में कमी की प्रॉब्लम हो सकती है.

शुक्र पर भी पड़ता है असर

वास्तु के जानकारों ने शुक्र की मजबूती पर काफी जोर दिया है. जानकारों की मानें तो जब आप स्टील के ग्लास से पानी पीते हैं तो आपका शुक्र भी कमजोर होता है. जब आपका शुक्र कमजोर होता है तो इसका सीधा असर आपके आपसी रिश्तों पर पड़ता है, आपको पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती है और साथ ही कई बार आपका आकर्षण भी कम होता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी अगर घर पर रखी ये चीजें! बर्बादी से बचने के लिए जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola