ePaper

Vastu Tips: घर में तोता पालना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु नियम

Updated at : 27 Nov 2023 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: घर में तोता पालना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु नियम

अधिकतर लोगों को पेट्स पालने का बहुत शौक होता है. चाहे वो पशु हो या पक्षी जैसे कुत्ता बिल्ली कबूतर, तोता आदि. बहुत से लोगों को तोता पालना बेहद पसंद आता है, लेकिन तोता पालने को लेकर उनके जहन में एक सवाल जरूर आता है और वो है कि क्या तोता पालना सही है या नहीं.

विज्ञापन
undefined

अधिकतर लोगों को पेट्स पालने का बहुत शौक होता है. चाहे वो पशु हो या पक्षी जैसे कुत्ता बिल्ली कबूतर, तोता आदि. बहुत से लोगों को तोता पालना बेहद पसंद आता है, लेकिन तोता पालने को लेकर उनके जहन में एक सवाल जरूर आता है और वो है कि क्या तोता पालना सही है या नहीं. ऐसे में आज हम आपके इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं. जी हां, वास्तु के अनुसार, तोता पालना शुभ है या अशुभ इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे.

undefined
इंसान की भाषा समझता है तोता

पृथ्वी पर शायद ही कोई दूसरा पशु-पक्षी होगा, जो इंसानी भाषा समझ सके और उसी की भाषा में उसका जवाब दे सके, लेकिन तोते आपकी बात दोहराते है, आपको जवाब भी देते है इसके अलावा अपनी नाराजगी भी जाहिर करते हैं. वह इंसानों से इंसानों की भाषा सीखता है और उसका जवाब देते है.

Also Read: Christmas Anarsa Recipe: इस क्रिसमस घर पर बनाएं टेस्टी अनरसा, बहुत आसान है इसकी रेसिपी, यहां देखें विधि
undefined
क्या कहता है वास्तु

वास्तुशास्त्र के अनुसार, तोते को भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि वे घर में रहने वालों के बीच अच्छा स्वास्थ्य और प्यार लाते हैं. तोते को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए.

undefined
दुखों का होता है नाश

तोते को घर में रखने से दुखों का नाश होता है. कई आध्यात्मिक ग्रंथों में भी इसका जिक्र किया गया है, वास्तु के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने घर में तोता लाकर उसकी बेहतर तरीके से देखभाल करता है तो उसके कई फायदे देखने को मिलते हैं. घर में मौजूद कोई भी सदस्य गंभीर बीमारियों की चपेट से बचा रहता है.

undefined
घर में नहीं आती दरिद्रता

आज के दौर में लोगों में नकारात्मक सोच और परेशानी हावी हो जाती है, ऐसे में यह भी एक शुभ संकेत है कि तोता पालने वालों में निराशा की कमी है. इतना ही नहीं कई दिग्गजों का मानना है कि अगर आपके घर में तोता है तो घर में दरिद्रता नहीं आती.

Also Read: बाप रे! दिन में इतनी मुर्गे खा जाते हैं दुनियाभर के लोग, आंकड़ा चौकाने वाला
undefined
घर में नहीं लगता कोई देष

मान्यताओं के अनुसार अगर आप किसी तोते से प्यार करते हैं तो यह वफादारी का प्रतीक है. आपका जीवन लंबा है, इसके साथ ही तोता पालने वाले लोग भी किस्मत के धनी होते हैं. तोते का प्यार भी लोगों को भाग्यशाली बनाता है. कई लोग तोते की तस्वीर या मूर्ति अपने घर, ऑफिस या दुकान में लगाते हैं. तोता रखने या उसकी तस्वीर लगाने से आपके घर पर राहु, केतु और शनि की दृष्टि नहीं पड़ती है.

undefined
इस दिशा में रखें तोता

तोता पालना भले ही एक शौक हो, लेकिन इसके पालन-पोषण में कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपके पास तोता है तो उसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें. इसके साथ ही उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रखना होता है. आप तोते को खाने के लिए हरे रंग की खाद्य सामग्री दें, यह आपके घर को आशीर्वाद देगा.

undefined
घर में बच्चे हैं तो जरूर पाले तोता

कहा जाता है कि तोता पालने से घर के लोगों के बीच बेहतर संबंध स्थापित होते हैं. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहती है और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आपके पास एक तोता जरूर होना चाहिए, इससे बच्चों की पढ़ाई और पढ़ाई में रुचि बढ़ती है.

undefined
इन बातों का रखे ध्यान

अगर आपने अपने घर में तोता पाला है और उसे पिंजरे में रखा है, तो उसे खुश रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. अगर तोता आप पर गुस्सा हो जाए तो यह आपको बरगला भी सकता है. इतना ही नहीं, अगर आपके घर का माहौल झगड़ालू है तो तोते पर इसका बुरा असर पड़ता है, जैसा वह देखता और सुनता है, उसका स्वभाव भी वैसा ही हो जाता है. कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि घर का तोता गाली देता है, जो किसी के लिए भी शुभ नहीं होता है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola