Vastu Tips For Water Tank:जाने वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी टंकी किस दिशा में रखने से अच्छा रहता है स्वास्थ्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2023 1:11 PM
Vastu Tips For Water Tank: पानी का टंकी जल को संग्रह करने के लिए किया जाता है.पानी का टंकी दो प्रकार की होती है भूमिगत पानी का टंकी और ओवर हेड पानी की टंकी, दोनों प्रकार के पानी का टंकी के लिए वास्तु निर्देश अलग अलग है .
Vastu Tips For Water Tank: वास्तु शास्त्र में पानी का टंकी रखने का बहुत बड़ा महत्व होता है .अगर पानी की टंकी सही दिशा में नहीं रखा हो इसका परिणाम बहुत नुकसानदायक होता है. पानी का टंकी जल को संग्रह करने के लिए किया जाता है.पानी का टंकी दो प्रकार की होती है भूमिगत पानी का टंकी और ओवर हेड पानी की टंकी, दोनों प्रकार के पानी का टंकी के लिए वास्तु निर्देश अलग अलग है .
(1) भूमिगत पानी टंकी भूमिगत पानी टंकी की अपने घर के दो भाग में रख सकते है उतर तथा उतर पूर्व में यह भूमिगत पानी के टंकी के लिए सबसे उतम दिशा है एक बात ध्यान रखें.
(2) इशान कोण में नहीं होनी चाहिए पानी टंकी
मिगत पानी टंकी इशान कोण में नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इस दिशा को काफी संवेदनशील माना जाता है. इस क्षेत्र में खुदाई करना या कील गाड़ना वर्जित होता है .
(3)ओवर हेड पानी की टंकी
छत पर राखी जाने वाली पानी के टंकी को ओवर हेड पानी का टंकी कहा जाता है इसके लिए टंकी से भवन का उचाई प्रभावित होता है. इसके लिए भूमिगत पानी के टंकी से अलग वास्तु निर्देश होता है.
भवन के छत पर रखे जाने वाली पानी का टंकी दक्षिण औए पछिम में रखे यह दिशा राक्षस का स्थान माना जाता है यह स्थान भाड़ी वजन वाली चीजे इस दिशा में रखा जाता है इसलिए यह दिशा बेहतर होता है. ऐसा पानी का टंकी रखने से घर के मुखिया सुखी संपन रहते है आय के साधन बढ़ जाता है .
कैसे दूर करें वास्तु दोष
यदि किसी कारणवश स्थान का अभाव होने के कारण इशान कोण में पानी का टंकी लगानी हो तो सभी दिशा को उच्छा करना पड़ेगा और पानी टंकी को इशान कोण को नीचे में रखना पड़ेगा .
उपाय
यदि नलकूप एवं पानी की टंकी वास्तु अनुसार उचित स्थान पर न हो पूर्वी इशान अथवा उतरी इसान कोण में एक छोटी भूमिगत टंकी बनाकर पुरे भवन वहा से पानी का प्रयोग करने से वास्तुदोष दूर हो जाते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










