ePaper

Vastu Tips for Bedroom: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मजबूती, जब बेडरूम में होंगी ये खास चीजें

Updated at : 14 Apr 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मजबूती, जब बेडरूम में होंगी ये खास चीजें
Vastu Tips for Bedroom

Vastu Tips for Bedroom : पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये लकी चीजें. जानिए क्या रखें बेडरूम में और कैसे दूर करें दूरी.

विज्ञापन

Vastu Tips for Bedroom : वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या का समाधान बताया गया है.कई बार ऐसा होता है कि पति-पत्नी के बीच में प्यार कम हो जाता है या फिर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता है.तो वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार कुछ विशेष चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर आप अपने बेडरूम में सही तरीके से रखें तो रिश्तों में फिर से मिठास आ सकती है.

  • दो प्रेम पक्षियों की जोड़ी : बेडरूम में दो प्रेमी पक्षियों की छोटी सी मूर्ति रखने से दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बना रहता है. ये फेंगशुई में शुभ मानी जाती हैं.
  • गुलाबी या लाल रंग का क्रिस्टल: गुलाबी या लाल क्वार्ट्ज क्रिस्टल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इसे बेडरूम की साइड टेबल पर रखने से ऊर्जा संतुलित होती है और दिलों में जुड़ाव आता है.
  • खुशबूदार फूल या एरोमा कैंडल्स: रोज या लैवेंडर जैसी खुशबू वाली कैंडल्स तनाव कम करती हैं और माहौल को रोमांटिक बनाती हैं. इन्हें खासतौर पर शाम के समय जलाना लाभकारी होता है.
  • बेड के सामने न हो दर्पण : वास्तु के अनुसार बेड के सामने लगा दर्पण रिश्ते में भ्रम और टकराव ला सकता है.अगर है तो उसे हटा दें या ढक दें.
  • कपल फोटो या मैरिज मोमेंट्स: बेडरूम की दीवार पर अपनी शादी या साथ के हैप्पी मोमेंट्स की फोटो लगाएं यह पॉजिटिव मेमोरीज को जगाता है और इमोशनल कनेक्शन मजबूत करता है.

Also Read : Vastu Tips For Money: इन चीजों को रखें घर में, मां लक्ष्मी की कृपा से आएगा अपार धन

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola