Vastu Tips: फैन और लाइट से जुड़ी गलती भी छिन सकती है घर की खुशहाली, करें ये छोटा बदलाव मिलेगा जबरदस्त फायदा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Oct 2025 8:59 PM

विज्ञापन

कमरे में लगा लाइट और पंखा, Pic Credit- Meta AI

Vastu Tips: जानिए कैसे घर में फैन और लाइट की छोटी-छोटी गलतियां आपकी खुशहाली और मनोबल को प्रभावित कर सकती हैं. अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय और घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शांति.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केवल घर की दीवारों और कमरे की दिशा तक सीमित नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार घर में लगी छोटी-छोटी चीजें, जैसे- सिलिंग फैन और लाइट्स भी आपके मानसिक स्वास्थ्य और मनोबल पर असर डाल सकती हैं. कुछ गलत दिशा या असंतुलित ऊर्जा के कारण ये उपकरण आपकी मानसिक स्थिति को घटा सकते हैं. वहीं सही दिशा और स्थान के अनुसार इन्हें लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

उत्तर-पश्चिम दिशा में फैन लगाने से बढ़ता है चिड़चिड़ापन

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि कमरे के बीच में लगे सिलिंग फैन को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए. उत्तर-पश्चिम दिशा में फैन लगाने से तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. वहीं, दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में फैन लगाने से मनोबल और ऊर्जा स्तर में सुधार देखा गया है.

Also Read: Vastu Tips: बढ़ते हुए टेंशन की वजह से छिन गयी खुशियां और मुश्किल हो गया जीना? वास्तु शास्त्र के ये उपाय आपको दिलाएंगे समस्या से छुटकारा

लाइट हमेशा कमरे के केंद्र के उत्तर-पूर्व में रहना चाहिए

सिर्फ फैन ही नहीं, कमरे की लाइट भी आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि मुख्य लाइट हमेशा कमरे के केंद्र के थोड़ा उत्तर-पूर्व में रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक विचारों में कमी आती है.

मनोबल घटाने या बढ़ाने वाले संकेत

  • फैन को एक समान न लगाना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है
  • कमरे में अत्याधिक या बहुत कम लाइट होने से मनोबल घटा सकता है.
  • सही दिशा में फैन और लाइट लगाने से तनाव कम होता है और घर में शांति का माहौल बनता है.

Also Read: Vastu Tips: हमेशा भरी रहेगी तिजोरी और खूब मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, दिवाली से पहले बिना भूले कर लें ये काम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola