ePaper

Vastu Tips : रात में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे बर्बाद

Updated at : 05 Feb 2025 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips : आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको रात में बिलकुल नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips : क्या आप जानते है कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां करते हैं जिसके कारण हमारे घर में लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है.शास्त्रों के अनुसार इन गलतियों के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ जाता है. रात के समय कीचन की सफाई के साथ ही कई काम है जो सही से ना किया जाये तो घर में नकरात्मक शक्तियों का असर दिखने लगता है.आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको रात में बिलकुल नहीं करना चाहिए.

  • जूठा बर्तन न छोड़ें : रात में जूठे बर्तन छोड़ने से घर में राहु-केतु का अशुभ प्रभाव पड़ता है और इससे कंगाली आ सकती है. इस कारण घर के किसी भी कार्य में बरकत नहीं होती और धन की कमी हो जाती है. इसलिए रात में जूठे बर्तन साफ करके ही छोड़ने चाहिए.
  • चूल्हा गंदा न छोड़ें : रात को गंदा चूल्हा छोड़ना बहुत अशुभ माना जाता है. इससे मां अन्नपूर्णा देवी नाराज हो सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. इसलिए खाना बनाने के बाद चूल्हे को अच्छे से साफ करके ही छोड़ना चाहिए और चूल्हे पर किसी भी प्रकार का बर्तन नहीं रखना चाहिए.
  • झाड़ू न लगाएं : शाम के समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह घर की समृद्धि को कम कर सकता है. प्राचीन पौराणिक कथाओं के अनुसार रात में झाड़ू का उपयोग करने से लक्ष्मी मां अप्रसन्न हो सकती हैं जिससे घर में धन और समृद्धि की कमी हो सकती है.
  • खाना जरूर रखें : रात में रसोई में थोड़ा खाना किसी बर्तन में ढककर छोड़ देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि रात में देवी-देवता भ्रमण करते हैं और उनके लिए खाना होना चाहिए. इससे घर की परेशानियां दूर होती हैं और धन में वृद्धि होती है.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Vastu Tips: धन की समस्या जल्द होगी खत्म अपनायें यह ट्रिक्स

Also Read : Vastu Tips : घर में ऐसे रखें शंख, मिलेगा धन और सुख-शांति का आशीर्वाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola