ePaper

Vanilla Milkshake Recipe: घर बैठे बनाएं कैफे स्टाइल क्रीमी वनीला मिल्क शेक, पीते ही सब कहेंगे वाह

Updated at : 25 Oct 2025 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Vanilla Milkshake Recipe

Vanilla Milkshake Recipe (AI image)

Vanilla Milkshake Recipe: क्या आप घर आए मेहमान या बच्चों को सर्व करना चाहते हैं कुछ टेस्टी ड्रिंक? तो ट्राई करें आसान और टेस्टी वनीला मिल्क शेक बनाने की ये रेसिपी.

विज्ञापन

Vanilla Milkshake Recipe: आइसक्रीम तो हर किसी की पहली पसंद होती हैं. ऐसे में अगर वनीला फ्लेवर की आइसक्रीम मिल जाए तो और भी मजा आ जाता है. आज हम आपको वनीला आइसक्रीम नहीं, बल्कि वनीला मिल्क शेक बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप बच्चों या बड़े दोनों को सर्व कर सकते हैं, साथ ही अगर आपके घर मेहमान आए है तो इसे सर्व करना और भी सही रहेगा. तो आइए बताते हैं आपको टेस्टी और क्रीमी वनीला मिल्कशेक बनाने का आसान तरीका. इस मिल्कशेक को ट्राई करने के बाद इसे बनाने की रेसिपी आपसे हर कोई जरूर पूछेगा. 

वनीला मिल्क शेक बनाने की सामग्री क्या है?

  • ठंडा दूध – 2 कप
  • वनीला आइसक्रीम – 2 स्कूप
  • वनीला एसेंस – आधा चम्मच 
  • चीनी – स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े – 5-6 टुकड़े 

यह भी पढ़ें- Kesar Pista Milkshake Recipe: मेहमान और बच्चे हो जाएंगे इंप्रेस, बना लें केसर पिस्ता से टेस्टी और ठंडी-ठंडी मिल्कशेक

यह भी पढ़ें- Banana Oats Smoothie Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं केला ओट्स स्मूदी, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें- Strawberry Shake Recipe: बच्चों के लिए आइसक्रीम नहीं, इस बार ट्राई करें ये टेस्टी स्ट्रॉबेरी शेक

वनीला मिल्क शेक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में ठंडा दूध डालें, अब इसमें वनीला आइसक्रीम, वनीला एसेंस और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक मिल्कशेक एकदम स्मूद और क्रीमी न हो जाए. 
  • इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर दोबारा अच्छे से ब्लेंड करें. 
  • अब इसे गिलास में निकालें और ऊपर से आइसक्रीम या चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से सजाएं. 
  • ठंडे-ठंडे वनीला शेक को घर आए मेहमान या बच्चों को तुरंत सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola