डेट पर दिखना है सबसे हैंडसम? अपनाएं ये 5 आउटफिट आइडियाज, पार्टनर भी हो जाएगा इम्प्रेस

Valentine’s Day Fashion Tips: इस वैलेंटाइन डे पर दिखना चाहते हैं कूल और स्टाइलिश? लड़कों के लिए यहां हैं 5 बेस्ट आउटफिट आइडियाज जो आपकी डेट को बना देंगे यादगार.
Valentine Day Outfit For Men: वैलेंटाइन डे साल का वह खास मौका होता है जब हर कोई अपने पार्टनर के लिए सबसे अच्छा दिखना चाहता है. अक्सर लड़के इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि डेट नाइट या आउटिंग के लिए क्या पहनें जो स्टाइलिश भी हो और कंफर्टेबल भी. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने लुक से पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की है. हम आपके लिए लेकर आए हैं Men’s Fashion के लिए 5 बेहतरीन आउटफिट आइडियाज, जो आपको भीड़ से अलग और सबसे हैंडसम लुक देंगे.
व्हाइट शर्ट और चिनोस

अगर आप सिंपल और सोबर दिखना चाहते हैं, तो एक साफ-सुथरी व्हाइट शर्ट और डार्क ब्लू या ऑलिव ग्रीन चिनोस पहनें. यह एक सदाबहार लुक है जो कभी फेल नहीं होता. इसके साथ लोफर्स या क्लीन व्हाइट स्नीकर्स पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकते हैं.
कूल डेनिम ऑन डेनिम

कैजुअल डेट के लिए डेनिम शर्ट और मैचिंग जींस एक परफेक्ट चॉइस है. यह लुक आपको काफी यंग और एनर्जेटिक दिखाता है. इसके साथ एक अच्छी घड़ी पहनना न भूलें, क्योंकि छोटी-छोटी चीजें ही आपको दूसरों से अलग बनाती हैं.
लेदर जैकेट के साथ किलर लुक

अगर आपकी डेट रात के समय किसी कैफे या क्लब में है, तो ब्लैक या ब्राउन लेदर जैकेट बेस्ट है. जैकेट के अंदर एक प्लेन टी-शर्ट पहनें.यह स्टाइल आपको एक कॉन्फिडेंट और रफ एंड टफ लुक देता है जिसे लड़कियां काफी पसंद करती हैं.
स्वेटर या पुलओवर

फरवरी की हल्की ठंड में एक स्टाइलिश स्वेटर या हाई-नेक टी-शर्ट बहुत ही क्लासी लगती है. पेस्टल कलर्स (जैसे हल्का नीला या बेज) के स्वेटर आपको एक सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देते हैं, जो वैलेंटाइन डे की वाइब के लिए परफेक्ट है.
सेमी-फॉर्मल ब्लेजर लुक

अगर आप कैंडल लाइट डिनर पर जा रहे हैं, तो एक लाइटवेट ब्लेजर और डार्क जींस पहनें. यह स्टाइल न तो बहुत ज्यादा फॉर्मल लगता है और न ही बहुत ज्यादा कैजुअल यह आपको एक जेंटलमैन वाला लुक देता है.
ये भी पढ़ें: Valentine Week Outfit Color: जानें 7 दिनों के रंगों का मतलब और पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बेस्ट आउटफिट आइडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










