Unique Baby Names: काफी यूनिक हैं आपकी बेटी के ये नाम, देखें लिस्ट और अर्थ

Updated:
विज्ञापन
baby girl names

AI generated image

Unique Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही यूनिक नाम चुन सकते हैं. चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं नजर और जानते हैं इन नामों के अर्थ.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इसे किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब घर पर बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में सभी के ऊपर उसके लिए नाम का चुनाव करने की भी जिम्मेदारी आ जाती है. यह इसलिए भी काफी जरूरी हो जाता है क्योंकि आप अपनी बेटी के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से उसे पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी बेटी के लिए बेहद ही यूनिक नामों की वक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने ही जबरदस्त इन नामों के अर्थ भी हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं इन नामों के अर्थ.

आपकी बेटी के लिए कुछ यूनिक नाम

  • अश्विका: इस नाम का अर्थ होता है धन्य और विजयी.
  • अदिरा: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत, महान.
  • अरण्या: इस नाम का अर्थ होता है जंगल या फिर निर्जन स्थान.
  • आन्या: इस नाम का अर्थ होता है अटूट.
  • बृष्टि: इस नाम का अर्थ होता है बारिश.
  • भाविका: इस नाम का अर्थ होता है नेकनीयत या फिर धर्मी.
  • भुविका: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग या फिर पवित्र धरती.
  • चरिता: इस नाम का अर्थ होता है इतिहास या फिर अच्छा आचरण.
  • गुंजिका: इस नाम का अर्थ होता है फूल या फिर गुनगुनाने की आवाज़.
  • हीरल: इस नाम का अर्थ होता है धनवान.
  • हर्षिता: इस नाम का अर्थ होता है खुशी से भरा.
  • इशिरा: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र या फिर शक्तिशाली.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है देखभाल या फिर चिंता.
  • जीविका: इस नाम का अर्थ होता है जीवन का स्रोत.
  • जिगीशा: इस नाम का अर्थ होता है बेहतर.

Also Read: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा रहेगा जीवन, अपनी राजकुमारी के लिए यहां से चुनें मां पार्वती से प्रेरित नाम

Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola