नाश्ते की थाली में छिपा है जहर! किडनी को बर्बाद कर रहे हैं ये 7 टेस्टी फूड्स

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Sep 2025 6:01 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Meta AI

Unhealthy Breakfast Options: सुबह का नाश्ता लोगों को हेल्दी करना चाहिए. लेकिन कुछ फूड्स धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं. जानें कौन-से ब्रेकफास्ट ऑप्शन से करें परहेज.

विज्ञापन

Unhealthy Breakfast Options: किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा है और इसकी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह का नाश्ता दिनभर की सेहत तय करता है. लेकिन अक्सर हम ऐसी चीजें नाश्ते में खा लेते हैं, जो दिखने में तो हेल्दी लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हमारी किडनी पर बोझ डालती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नाश्ते के विकल्प, जिनसे परहेज करना ही बेहतर है.

फ्रूट जूस

बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले जूस को अक्सर लोग हेल्दी समझकर नाश्ते में पीते हैं. लेकिन इनमें एक्स्ट्रा शुगर ज्यादा होती है और फाइबर की कमी रहती है. इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और किडनी पर असर पड़ता है.

Also Read: Elaichi Benefits: छोटे से दाने में छिपे हैं सेहत के बड़े राज, इलायची के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

फ्लेवर्ड योगर्ट्स

साधारण दही हेल्दी है, लेकिन फ्लेवर्ड योगर्ट में शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और फॉस्फेट ज्यादा होते हैं. ये किडनी पर दबाव डालते हैं और ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकते हैं.

शुगरी सीरियल्स

नाश्ते में अक्सर लोग शुगरी सीरियल्स खाते हैं. इनमें हाई शुगर और आर्टिफिशियल कंटेंट होता है, जो मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाकर किडनी डिजीज का खतरा बढ़ाते हैं.

प्रोसेस्ड मीट

बेकन, सॉसेज, सलामी जैसे प्रोसेस्ड मीट नाश्ते में भले ही टेस्ट बढ़ा दें, लेकिन इनमें मौजूद सोडियम, फॉस्फोरस और नाइट्रेट्स किडनी के लिए बेहद हानिकारक हैं.

फास्ट फूड ब्रेकफास्ट सैंडविच

फास्ट फूड ब्रेकफास्ट सैंडविच में एक्स्ट्रा सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स और अनहेल्दी फैट होता है. ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाकर किडनी पर दबाव डालते हैं.

इंस्टेंट नूडल्स

झटपट बनने वाले इंस्टेंट नूडल्स का क्रेज बढ़ा है, लेकिन इनमें नमक और एमएसजी ज्यादा होता है. ये डिहाइड्रेशन और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनते हैं, जिससे किडनी पर असर पड़ता है.

पैनकेक्स और वॉफल्स

मैदे से बने पैनकेक और वॉफल्स में शुगर और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं. सिरप और टॉपिंग में मौजूद हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप किडनी की सेहत को और नुकसान पहुंचाता है.

Also Read: Saunf Water Benefits: सौंफ का पानी पीने के फायदे जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, सेहत से लेकर त्वचा का रखे पूरा ख्याल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola