ePaper

Underarm Whitening Home Remedies: सिर्फ 15 मिनट में अंडरआर्म्स को बनाएं गोरा,जानें सीक्रेट उपाय

Updated at : 30 Jul 2025 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Underarm Whitening Home Remedies: सिर्फ 15 मिनट में अंडरआर्म्स को बनाएं गोरा,जानें सीक्रेट उपाय

Underarm Whitening Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का समाधान अब घर पर.आसान और सुरक्षित घरेलू नुस्खों से पाएं गोरे और साफ अंडरआर्म्स सिर्फ 15 मिनट में.

विज्ञापन

Underarm Whitening Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगती बल्कि यह कॉन्फिडेंस भी कम कर देती है.खासकर जब आप स्लीवलेस कपड़े पहनना चाहें. लेकिन क्या हो अगर आपको गोरी अंडरआर्म्स पाने के लिए न पार्लर जाना पड़े और न ही महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ें. आज हम लाए हैं अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए ऐसे घरेलू उपाय जो सिर्फ 15 मिनट में असर दिखाते हैं.

नींबू और बेकिंग सोडा

कैसे करें इस्तेमाल

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा नींबू निचोड़ें.
  • इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें.
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें.
  • फायदे: नींबू में ब्लीचिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करता है.

एलोवेरा और हल्दी

कैसे करें इस्तेमाल

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल में चुटकीभर हल्दी मिलाएं.
  • इसे बगल में लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • फिर पानी से धो लें.
  • फायदे: एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी देता है और हल्दी रंग निखारती है.

आलू का रस

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक कच्चा आलू काट लें और स्लाइस को सीधे बगल पर रगड़ें.
  • 10 मिनट बाद धो लें.
  • फायदे: आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो डार्क स्किन को लाइट करते हैं.

एप्पल साइडर विनेगर

कैसे करें इस्तेमाल

  • बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाएं.
  • कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें.
  • फायदे: यह बैक्टीरिया को मारता है और बदबू भी हटाता है.

Also Read : Cooling Face Packs For Summer: गर्मियों में आपकी स्किन रहेगी कूल-कूल,बस आजमाएं ये नेचुरल फेस पैक

Also Read :Natural Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, गुलाब जल से पाएं निखरी त्वचा

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola