Tulsi Vastu Tips: तुलसी के सूखे पौधे घर में रखना अशुभ, हो सकते हैं कंगाल जानिए कैसे घर आएगी लक्ष्मी

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 22 Nov 2023 12:49 AM

विज्ञापन

Tulsi Vastu Tips: तुलसी का आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व भी है. इससे संबंधित कई मान्यताएं भी है. धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक तुलसी का पौधा घर-परिवार में आने वाले विपत्ति को कम करता है. साथ ही साथ आर्थिक स्थिति को भी सुधारता है..

विज्ञापन
undefined

Tulsi Vastu Tips, Upay, Totke: तुलसी का आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व भी है. इससे संबंधित कई मान्यताएं भी है. धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक तुलसी का पौधा घर-परिवार में आने वाले विपत्ति को कम करता है. साथ ही साथ आर्थिक स्थिति को भी सुधारता है.

undefined

तुलसी का पौधा आने वाली सभी परेशानियों को लेकर पहले ही सचेत कर देता है. घर में इसे लगाने का तरीका और एक जगह होती है

undefined

कुछ ऐसे भी दिन होते हैं जिस दिन इसे तोड़ने से घर में दरिद्रता, अशांति या क्लेश का आगमन हो जाता है.शाम में यदि इसे तोड़ना है तो उसके भी कुछ नियम होते है.

undefined

ऐसी मान्यता है कि तुलसी के सूखे पौधे को घर में रखना अशुभ होता है. यदि आपके घर में भी है तो इसे किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें और घर में नया पौधा लगाएं.

undefined

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक बुध ग्रह जिसे हरियाली का प्रतीक माना गया है. इसके कमजोर होने के कारण भी तुलसी का पौधा सूख जाता है.

undefined

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार इसे ही सही माना गया है.

undefined

इसके अलावा आप चाहें तो ईशान कोण जिसे भगवान का स्थान माना गया है वहां भी स्थापित कर सकते हैं.वहीं, दक्षिण दिशा में लगाने से जीवन में कष्टों का दौर शुरू हो जाता है.

undefined

यही नहीं, पौधे को अग्नि कोण के दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम हिस्से में भी लगा सकते है.तुलसी को किचन के पास भी रख सकते हैं. ऐसा करने से पारिवारिक कलह समाप्त होता है.

undefined

धार्मिक पंडितों की मानें तो तुलसी के पौधे में रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए.

undefined

कुछ विशेष दिन होते हैं जब तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद तुलसी पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोष होता है.रविवार को छोड़कर हर दिन शाम को घी का दीपक जला सकते हैं. ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है. धन संबंधी समस्याएं दूर होती है.

undefined

बिना नहाए तुलसी पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए. ऐसा करने से भगवान पूजा स्वीकार नहीं करते है.इन्हें नाखून से खींचकर भी नहीं तोड़ना चाहिए. तुलसी की पत्तियों चबाने से परहेज करना चाहिए. इसे जीभ में रखकर चूसना ही सही तरीका है.यदि तुलसी पत्ते तोड़ रहे है तो पहले पौधे को हिलाना न भूलें.

Also Read: Life Style : नहीं सूखेगी आपके आंगन की तुलसी, 10 दिनों के अंदर ये खाद लौटाएंगे हरियाली
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola