Life Style : नहीं सूखेगी आपके आंगन की तुलसी, 10 दिनों के अंदर ये खाद लौटाएंगे हरियाली

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 03 Nov 2023 3:54 PM

विज्ञापन

तुलसी एक पवित्र पौधा है जिसकी पूजा की जाती है. इसके साथ ही इसके औषधीय गुणों से भी सभी वाकिफ हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि तुलसी का पौधा आप लगाते हैं और यह बहुत ही जल्दी सूख जाता है. कुछ ऐसे भी ऑर्गेनिक खाद हैं जिसे अगर आप उपयोग करते हैं तो 10 दिनों के अंदर आपकी तुलसी फिर से हरी भरी हो जाएगी.

विज्ञापन
undefined

तुलसी के पौधे का जितना आध्यात्मिक महत्व है. उतना ही इसका आयुर्वेदिक महत्व भी है. कई दवाइयों में भी इसका यूज होता है . इसके अलावा सर्दी -खांसी हो या अन्य प्रॉब्लम कई बीमारियों में इसके अद्भुत फायदे होते हैं.

undefined

हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है हर दिन तुलसी जी की पूजा की जाती है और जल चढ़ाया जाता है. इसलिए इसे हराभरा रखना भी जरूरी है.

undefined

कई बार बहुत केयर और सही तापमान के बावजूद तुलसी का पौधा सूख जाता है. ऐसे में सही खाद देने से आपकी तुलसी के पौधे फिर से हरे भरे हो सकते हैं.

undefined

हर घर में चाय बनती है. ऐसे में दो तीन बार दिन भर में कम से कम चाय तो जरूर ही बनती होगी. उन बची हुई चायपत्ती को डस्टबिन में ना फेंके बल्कि तुलसी के पौधे की जड़ों में डाल दें यह एक बहुत ही बढ़िया खाद है.

undefined

सरसों की खली ना सिर्फ तुलसी बल्कि गार्डेन के हर पौधों के लिए बढ़िया ऑर्गेनिक खाद है.

undefined

घर में किचेन से निकलने वाले सब्जियों और फलों के छिलके से आप कंपोस्ट खाद बना सकते हैं यह तुलसी पौधों के अलावा अन्य पौधों के लिए अच्छा खाद है.

undefined

गोबर खाद का इस्तेमाल करके भी आप अपने पौधों को हरा भरा कर सकते हैं.

Also Read: Life Style : बागवानी के शौकीन हैं आप तो आसानी से बनाएं होम मेड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, फॉलो करें टिप्स
undefined

समय – समय पर खरपतवार को हटाने के साथ अगर आप आर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करते हैं तो आपके घर की तुलसी हमेशा हरी- भरी रहेगी.

Also Read: करी पत्ता वाटर डेली पीने का कमाल, टूटते बालों को बचाने के साथ जानिए इसके अद्भुत फायदे
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola