कुछ हल्का खाने का है मन, तो एक बार जरूर ट्राई करें सूप राइस

Soup Rice Recipe: गरमागरम और पौष्टिक सूप राइस एक हल्की लेकिन पेट भरने वाली डिश है, जिसे आप बचे हुए चावल और ताजी सब्जियों से आसानी से तैयार कर सकते हैं. सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने और हल्का-फुल्का भोजन करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.
Soup Rice Recipe: सूप राइस एक हल्की, पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश है, जो सूप और चावल का बेहतरीन मेल है. यह रेसिपी खासतौर पर उन दिनों के लिए परफेक्ट है जब कुछ हल्का लेकिन पेट भरने वाला खाना खाने का मन हो. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका सौम्य स्वाद पसंद आता है. सर्दियों के मौसम में गरमागरम सूप राइस शरीर को गर्माहट देता है, वहीं बीमार या कमजोरी महसूस होने पर यह ऊर्जा देने वाला विकल्प भी साबित होता है. इसे बचे हुए चावल और ताजी सब्जियों के साथ बहुत आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है. तो आइए अगर आप भी घर से दूर कहीं बाहर रहते हैं तो ये रेसिपी आपका पसंदीदा खाना बन सकता है.
सूप राइस बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1 कप पके हुए चावल
- 1 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स, कॉर्न)
- 3 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच बटर या तेल
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर (वैकल्पिक, गाढ़ापन के लिए)
- हरा धनिया सजाने के लिए
यह भी पढ़ें: सबको पसंद आएगा ये टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें आलू-प्याज की कचौड़ी
सूप राइस बनाने का तरीका
- एक पैन में बटर या तेल गर्म करें.
- इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
- अब मिक्स सब्जियां डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं.
- इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और उबाल आने दें.
- अब पके हुए चावल डालें और 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर आपको थोड़ा गाढ़ा सूप पसंद है तो कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी में घोलकर डालें और 2 मिनट पकाएं.
- गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें.
यह भी पढ़ें: विंटर स्पेशल घर पर बनाएं मक्की मेथी की पूरी, स्वाद लगेगा मजेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










