विंटर स्पेशल घर पर बनाएं मक्की मेथी की पूरी, स्वाद लगेगा मजेदार
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
मक्की मेथी की पूरी (AI IMAGE)
Makki Methi Ki Puri: सर्दियों में मेथी के पत्ते से बनी हर डिश खाने में लाजवाब लगती हैं. ऐसे में आज हम आपको मक्की मेथी की पूरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप नाश्ते से लेकर डिनर में भी बना सकते हैं.
विज्ञापन
Makki Methi Ki Puri: सर्दियों में बाजार में हरे-हरे साग मिलने लगते है इसमें से मेथी के साग खूब पसंद किए जाते है. ऐसे में आपको ठंड का मौसम जाने से पहले जरूर ट्राई करना चाहिए ये मक्की मेथी की टेस्टी पूरी. इस आर्टिकल में आज हम आपको विंटर स्पेशल मक्के के आटे और मेथी के ताजे हरे पत्ते से स्वादिष्ट पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप गरमा-गरम दही या सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं.
विज्ञापन
मक्की मेथी की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मक्की का आटा – 2 कप
- गेहूं का आटा – आधा कप (बाइंडिंग के लिए)
- मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई) – 1 कप
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1 छोटी
- अदरक कद्दूकस – 1 छोटी चम्मच
- अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
- हल्दी – आधा छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- गरम पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – पूरी तलने के लिए
यह भी पढ़ें: सबको पसंद आएगा ये टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें आलू-प्याज की कचौड़ी
मक्की मेथी की पूरी बनाने की विधि क्या है?
- पूरी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मक्की का आटा, गेहूं का आटा, मेथी, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालें.
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. अब आप थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 10 मिनट ढककर रख दें.
- अब आप तैयार हुए आटे की छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को हल्के हाथ से बेलकर गोल पूरी का आकार दें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें बेली हुई पूरी डालकर अच्छे से तलें. आप दोनों तरफ से इसे सुनहरा होने तक तलकर टिशू पेपर में निकाल लें.
- अब आप इसी तरह सारे पूरियों को तलकर तैयार कर लें. तैयार हुए मक्की मेथी की पूरी को सब्जी या दही के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन