Anarkali Suit: हर पार्टी में लूटनी है वाहवाही? तो वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 5 खूबसूरत अनारकली सूट

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

अनारकली सूट डिजाइन (Image: Pinterest)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anarkali Suit: अनारकली सूट महिलाओं का एक ऐसा पारंपरिक पहनावा है जो हर मौके पर सुंदर और एलिगेंट लुक देता है. इसका चौड़ा घेर और फ्लोइंग डिजाइन पहनने वाली को खास बनाता है. बदलते फैशन के साथ आज अनारकली सूट कई नए डिजाइन और रंगों में उपलब्ध है, जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है.

विज्ञापन

Anarkali Suit: अनारकली सूट महिलाओं का एक सुंदर और पारंपरिक पहनावा है. इसमें ऊपर फिट कुर्ता और नीचे चौड़ा घेर होता है, जो पहनने पर बहुत आकर्षक लगता है. यह सूट पहनने में आरामदायक होता है और हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है. शादी, त्योहार या किसी खास मौके पर अनारकली सूट पहनने से लुक सादा होने के साथ-साथ खास भी बन जाता है. आजकल अनारकली सूट कई नए डिजाइन, रंग और कपड़ों में मिलने लगे हैं, जिससे हर महिला अपनी पसंद के अनुसार इसे चुन सकती है.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए ट्रेंडी अनारकली सूट डिजाइन आइडियाज

फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट

फ्लोर लेंथ अनारकली सबसे क्लासी ऑप्शन माना जाता है. इसमें फुल घेर और फ्लोइंग फैब्रिक पहनने वाले को रानी जैसा फील देता है. शादी या रिसेप्शन जैसे खास मौकों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट रहता है.

floor length anarkali suit
फ्लोर लेंथ अनारकली सूट (image: pinterest)

एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली

जरदोज़ी, गोटा पट्टी, मिरर वर्क या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट बहुत रिच लुक देते हैं. ये डिजाइन खासकर फेस्टिव सीजन में काफी ट्रेंड में रहते हैं.

Embroidered Anarkali suit
कढ़ाई वाला अनारकली सूट (image: pinterest)

जैकेट स्टाइल अनारकली

अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल अनारकली बेस्ट है. लॉन्ग या शॉर्ट जैकेट के साथ अनारकली सूट पहनने से लुक मॉडर्न और रॉयल दोनों लगता है.

jacket style anarkali suit
जैकेट स्टाइल अनारकली सूट (image: pinterest)

केप स्टाइल अनारकली

केप स्टाइल अनारकली आजकल यंग वुमन के बीच काफी पॉपुलर है. यह डिजाइन लाइटवेट होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगता है और पार्टी वियर के लिए परफेक्ट होता है.

cap style anarkali suit
कैप स्टाइल अनारकली सूट (image: pinterest )

प्रिंटेड अनारकली सूट

डेली वियर या कैज़ुअल फंक्शन के लिए प्रिंटेड अनारकली सूट बेस्ट चॉइस है. फ्लोरल, ज्योमेट्रिक और ब्लॉक प्रिंट इसे सिंपल लेकिन एलिगेंट बनाते हैं.

printed anarkali suit
प्रिंटेड अनारकली सूट (image: pinterest)

यह भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: इस वेडिंग सीजन पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक इन स्टाइलिश बैकलैस ब्लाउज डिजाइन्स के साथ

यह भी पढ़ें: Saree Design For Wedding Function: शादी के हर फंक्शन में छा जाएंगी ये साड़ी डिजाइन, अभी करें अपनी लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola