Saree Design For Wedding Function: शादी के हर फंक्शन में छा जाएंगी ये साड़ी डिजाइन, अभी करें अपनी लिस्ट में शामिल

वेडिंग फंक्शन स्पेशल साड़ी डिजाइन (AI IMAGE)
Saree Design For Wedding Function: शादी में पहनने के लिए समझ नहीं आ रहा है क्या पहनें? तो यहां देखें वेडिंग फंक्शन स्पेशल साड़ी डिजाइन.
Saree Design For Wedding Function: शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में आपके घर भी शादी का कार्ड जरूर आया होगा. तो अगर आप भी शादी में जाने का प्लान कर रही हैं और समझ नहीं आ रहा की क्या पहना जाए तो ये आर्टिकल आपके काम का है. शादी के हर फंक्शन में महिलाएं सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं और इसके लिए उनकी सबसे पहली पसंद साड़ी होती हैं. साड़ी हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे शादी में पहनने के लिए बेस्ट साड़ी डिजाइन आइडियाज जिसे आप अपने लिस्ट में रखकर शादी में सबसे अखग दिख सकती हैं.
बनारसी साड़ी डिजाइन | Banarasi Saree Design

बनारसी साड़ी शादी के लिए सबसे क्लासिक और रॉयल चॉइस में से एक होती हैं. इसमें गोल्डन वर्क और भारी बॉर्डर होता है जो शादी के हर फंक्शन के लिए बेस्ट है.
सिल्क साड़ी डिजाइन | Silk Saree Design
सिल्क साड़ियां हमेशा ट्रेंड में रहती हैं. कांजीवरम सिल्क, पटोला सिल्क और मैसूर सिल्क जैसी साड़ियां वेडिंग फंक्शन में बहुत पसंद की जाती हैं. इसे आप हल्दी, मेहंदी या संगीत के वाले मौके पर पहनकर खूब तारीफें बटोर सकती हैं.
जॉर्जेट साड़ी डिजाइन | Georgette Saree Design

जॉर्जेट साड़ी हल्की और आरामदायक होती है. इसमें फ्लोरल प्रिंट, थ्रेड वर्क और स्टाइलिश बॉर्डर होते हैं. इसे आप शादी के दिन या पार्टी वाले दिन पहनने के लिए अपनी लिस्ट में रख सकती हैं.
पेस्टल शेड साड़ी डिजाइन | Pastel Shade Saree Design

आजकल पेस्टल शेड्स बहुत ट्रेंड में हैं. हल्के गुलाबी, पीच, मिंट ग्रीन जैसी साड़ियां शादी के फंक्शन में बहुत पसंद की जाती हैं. इसके साथ आप डार्क रंग के ज्वेलरी पहनकर लुक को आकर्षक बना सकती हैं.
हेवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी डिजाइन | Heavy Embroidery Saree Design

शादी में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी जरूर ट्राई करना चाहिए. इसमें मिरर वर्क और स्टोन वर्क होता है, जो रात हो या दिन की शादी पर खूब लाइट देता है.
यह भी पढ़ें: Latest Engagement Gown for Bride: सगाई पर दिखें रॉयल और ग्लैमरस, देखें दुल्हनों के लिए लेटेस्ट गाउन ट्रेंड्स
यह भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: इस वेडिंग सीजन पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक इन स्टाइलिश बैकलैस ब्लाउज डिजाइन्स के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




