ePaper

ISKCON Temple: कृष्ण चेतना को बढ़ाता है यह मंदिर

Updated at : 09 Jul 2024 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
ISKCON Temple, Vrindavan

ISKCON Temple, Vrindavan

ISKCON Temple: भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, वृंदावन. यहां मौजूद इस्कॉन मंदिर भी दुनियाभर में मशहूर है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से जुड़ी कुछ बातें.

विज्ञापन

ISKCON Temple: भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन विश्व विख्यात है. वृंदावन के कण-कण में श्री कृष्ण और राधा बसे हुए हैं. यह विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कई मायनों में खास है. इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है, यह हिंदू धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह जगह सालों भर भक्तों से भरी रहती है. वृंदावन विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का मुख्य केंद्र है. बड़ी संख्या में लोग भगवान कृष्ण की नगरी में घूमने और उनका एहसास पाने वृंदावन आते हैं. इस पावन भूमि पर कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं, जिनमें से एक है प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर. अगर आप भी वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरुर विजिट करें इस्कॉन.

ISKCON Temple: कैसे आएं वृंदावन

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में मौजूद है पवित्र दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर. विश्व विख्यात वृंदावन देश के सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है. इस कारण आप वृंदावन इस्कॉन रेल, सड़क और हवाई मार्ग से आ सकते हैं. इस जगह का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट आगरा में मौजूद खेरिया एयरपोर्ट है जिससे इसकी दूरी करीब 46 किमी है. यहां रेल से आने के लिए दो स्टेशन मौजूद हैं, जिसमें मथुरा जंक्शन और मथुरा कैंट शामिल हैं. इस मंदिर से लोगों की आस्था और श्रद्धा जुड़ी हुई है.

Also Read: ISKCON Temple: भगवान श्रीकृष्ण की आराधना का स्थान

ISKCON Temple: क्या है इस मंदिर की खासियत

वृंदावन में बना इस्कॉन मंदिर ब्रजभूमि में बना दिव्य मंदिर है. इस्कॉन मंदिरों की श्रृंखला स्थापित करने वाले स्वामी प्रभुपाद का सपना था कि वृंदावन में भव्य इस्कॉन मंदिर का निर्माण करवाया जाए. इस मंदिर का निर्माण उस जगह करवाया गया है, जहां श्री कृष्णा और बलराम खेला करते थे. यहां आकर भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. वैसे तो पूरा वृंदावन ही भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूबा रहता है, पर इस्कॉन मंदिर का नजारा कुछ अलग ही होता है. यहां हर रोज हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं. इस्कॉन वृंदावन की खासियत है कि यहां दिन भर भगवान श्री कृष्ण के नाम का जाप होते रहता है और चारों ओर से केवल कृष्ण-कृष्ण ही सुनाई देता है. यहां का नजारा अत्यंत मनोरम और रमणीय होता है. यहां आकर लोगों को शांति और सुकून मिलता है. अकसर लोग मानसिक शांति और खुद के साथ समय बिताने के लिए इस्कॉन आते हैं. इस्कॉन मंदिर हिंदुओं का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है.

Also Read: आंखों की रोशनी कमजोर हो गई हो या कोई और दिक्कत, मुंगेर आइए…चंडिका मां सब दुख हर लेंगी

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola