ePaper

Places to visit on Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्मस्थान में होता है भव्य उत्सव

Updated at : 24 Aug 2024 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024

Places to visit on Janmashtami 2024: भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए खास है मथुरा नगरी. यहां का जन्माष्टमी महोत्सव भव्य होता है. कृष्ण भक्ति में लीन होने के लिए चले आइए मथुरा के इन प्रसिद्ध मंदिरों में...

विज्ञापन

Places to visit on Janmashtami 2024: मथुरा हिंदू धर्म का वह पावन स्थान है, जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. जन्माष्टमी के महीना या 15 दिन पहले ही पूरी मथुरा सजकर तैयार हो जाती है. इस दौरान कान्हा के जन्मस्थली मथुरा में झूलनोत्सव का आयोजन किया जाता है. झूलनोत्सव में मथुरा के सभी मंदिरों में झूले लगाए जाते हैं. जन्माष्टमी के उत्सव में पूरी मथुरा श्री कृष्ण की भक्ति में डूब जाती है.

इस दिन मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है. मथुरा के हर कोने से मंत्रोच्चार की आवाजें सुनाई देती है. जन्माष्टमी का पावन उत्सव कृष्ण भक्तों के साथ मिलकर मनाना बेहद आनंददायी होगा. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर होने वाले जश्न का मुख्य केंद्र भगवान कृष्ण जन्मभूमि मंदिर है. जन्माष्टमी पर आध्यात्मिक अनुभव पाने के लिए जरूर आएं श्री कृष्ण की नगरी मथुरा के ये प्रसिद्ध मंदिर:

Also Read: Janmashtami 2024 : मथुरा में कब मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और कितने घंटे खुलेगा मंदिर? जानें यहां

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था. इसी कारण हर साल इस दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है. इस दौरान उत्सव का मुख्य केंद्र श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर रहता है.

श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर में जन्माष्टमी के दिन सुंदर वस्त्र पहनाकर भगवान कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया जाता है. इस दौरान कान्हा के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार में लगे नजर आते हैं. इस दिन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है. भगवान कृष्ण को माखन मिश्री सहित छप्पन भोग लगाए जाते हैं.

Also Read: Places to visit on Janmashtami 2024: राजस्थान और गुजरात के इन मंदिरों में शानदार होता है जन्माष्टमी का उत्सव

द्वारकाधीश मंदिर

अपने सांस्कृतिक वैभव और अनुपम सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन किया जाता है. श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर लाखों की संख्या में भक्त मथुरा पहुंचते हैं. इस दिन भगवान श्री कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाता है.

Also Read: Places to visit on Janmashtami 2024: मथुरा, वृंदावन और द्वारका में मनाई जाती है धूमधाम से जन्माष्टमी, महाराष्ट्र की दही हांडी है विश्व प्रसिद्ध

नंदगांव

मथुरा का नंदगांव जन्माष्टमी मनाने के लिए सबसे उम्दा जगहों में से एक है. यह जगह भगवान श्री कृष्ण के पिता नंदजी का जन्मस्थान है. नंदगांव में ही भगवान कृष्ण ने अपना बचपन बिताया था. यहां आपको प्रभु श्री कृष्ण के बचपन से जुड़े कई स्थान देखने को मिलेंगे. नंदगांव में भगवान श्री कृष्ण का भव्य जन्मोत्सव आयोजित किया जाता है.

Also Read: Janmashtami 2024 Wishes, Quotes: श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर भेजें ये सुंदर संदेश और अपने रिश्तों में भरें नई मिठास

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola