ePaper

West Bengal Tourism: ऐसा हिल स्टेशन जहां नजर आती है बंगाल की परंपरा

Updated at : 16 Jul 2024 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
Kalimpong, West Bengal

Kalimpong, West Bengal

West Bengal Tourism: बंगाल का कलिम्पोंग हिल स्टेशन अपने खूबसूरत नजारों, तिब्बती हस्तशिल्प, और बौद्ध मठों के लिए विश्व विख्यात पर्यटन केंद्र है. इसकी खूबसूरती निहारने देश-विदेश से सैलानी आते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कलिम्पोंग की खूबसूरती के बारे में.

विज्ञापन

West Bengal Tourism: बंगाल राज्य अपनी कला, संस्कृति और खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए काफी मशहूर है. बंगाल आने वाले सैलानी आलीशान इमारतों, खूबसूरत संरचनाओं, अनोखी वास्तुकला-मूर्तिकला से लेकर मनोरम दृश्यों को दिखाने वाले हिल स्टेशन तक का आनंद उठाते हैं. बंगाल घूमने के लिए काफी शानदार और बेहतरीन जगह है. दार्जिलिंग से लेकर बिष्णुपुर तक बंगाल के कई शहर पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं. बंगाल में स्थित ऐसा ही एक खूबसूरत हिल स्टेशन है कलिम्पोंग. अगर आपका भी मन बंगाल घूमने का है तो जरुर विजिट करें कलिम्पोंग.

West Bengal Tourism: कैसे पहुंचे कलिम्पोंग

मनमोहक परिदृश्य से परिपूर्ण कलिम्पोंग हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मौजूद है. आप आसानी से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से कलिम्पोंग शहर आ सकते हैं. कलिम्पोंग हिल स्टेशन से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी करीब 77 किमी और सिलीगुड़ी लगभग 66 किमी है. हवाई मार्ग से आने पर आप बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वहां से कलिम्पोंग की दूरी करीब 80 किमी है. कलिम्पोंग शहर से हिमालय के बेहतरीन दृश्य दिखाई पड़ते हैं.

Also Read: Bihar Tourism: इस प्रसिद्ध मंदिर में भगवान शिव ने महाकवि विद्यापति को दिए थे साक्षात दर्शन, जानिए महत्व

West Bengal Tourism: बौद्ध मठों के लिए मशहूर है कलिम्पोंग

मुस्कुराहटों का घोंसला कहा जाने वाला कलिम्पोंग शहर कुछ वर्षों पूर्व तक ऊन व्यापार का मुख्य केंद्र था. इस खूबसूरत हिल स्टेशन से तीस्ता नदी घाटी और कंचनजंगा का अनोखा दृश्य दिखता है. इस मनोरम हिल स्टेशन का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग कलिम्पोंग पहुंचते हैं. बर्फीली और हरी भरी पहाड़ियों से घिरा कलिम्पोंग शहर अपने फूल निर्यात के लिए भी मशहूर है. यह हिल स्टेशन आर्किड,एंथूरियम, कैकटी,गुलाब और अमारिलिस जैसे बेहद खूबसूरत और महंगे फूलों के निर्यात के लिए भी मशहूर है. यहां आने वाले सैलानी आर्किड और गुलाब की खूबसूरत श्रृंखला में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं. बंगाल की संस्कृति, खानपान और परंपरा को दर्शाने वाला यह हिल स्टेशन दुनियाभर में मशहूर है. आपको यहां आने पर बंगाल से जुड़ी कई परंपराएं जीवंत नजर आएगी. कलिम्पोंग शहर के लिए बौद्ध धर्म के लोगों का भी विशेष झुकाव है. यहां मौजूद बौद्ध मठों के लिए बौद्ध धर्म के लोगों में असीम विश्वास है. कलिम्पोंग शहर आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र है.

Also Read: Jharkhand Tourism: बूढ़ा महादेव में 600 साल पुरानी है जल चढ़ाने की परंपरा

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola