ePaper

Jharkhand Tourism: नेतरहाट के मनमोहक दृश्यों के बीच मौजूद है यह खूबसूरत झरना

Updated at : 23 Jul 2024 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Ghaghri Waterfall, Netarhat

Ghaghri Waterfall, Netarhat

Jharkhand Tourism: नेतरहाट की खूबसूरत वादियों में स्थित है घाघरी जलप्रपात. इस जलप्रपात की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. आइए आपको बताते हैं बारिश के इस मौसम में घूमने के लिए क्यों खास है घाघरी जलप्रपात.

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: प्राकृतिक संपदा से संपन्न और समृद्ध झारखंड राज्य अपने खूबसूरत जलप्रपातों, मनोरम दृश्यों और घुमावदार घाटियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां मौजूद प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक केंद्र पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. झारखंड में मौजूद इन्हीं प्रसिद्ध पर्यटन केंद्रों में से एक है नेतरहाट जो अपने सनसेट और सनराइज के लिए काफी मशहूर है. यहां के मनोरम दृश्यों के बीच स्थित है घाघरी जलप्रपात. अगर आप इस माॅनसून झारखंड घूमने आ रहे हैं तो जरुर विजिट करें घाघरी जलप्रपात.

Also Read: Jharkhand Tourism: इस मनमोहक जलप्रपात से निकलती है पानी की 10 धाराएं, खूबसूरत है यहां का दृश्य

Jharkhand Tourism: कैसे पहुंचे घाघरी जलप्रपात

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 154 किलोमीटर दूर है घाघरी जलप्रपात. नेतरहाट हिल स्टेशन बेहद आकर्षक जगह है, जो अपने मनोरम दृश्यों के लिए काफी मशहूर है. यह जगह निजी वाहन से एक्सप्लोर करने के लिए काफी आकर्षक है. आप सड़क मार्ग से रांची से घाघरी जलप्रपात जाते वक्त प्रकृति की खूबसूरती को निहार सकते हैं. आप यहां बस और टैक्सी से भी आ सकते हैं. नेतरहाट में मौजूद घाघरी जलप्रपात की यात्रा करते वक्त सड़क के दोनों ओर लगे हरे-भरे पेड़ लोगों का मन मोह लेते हैं.

Also Read: Jharkhand Tourism: स्टील सिटी में घूमने की है चाह, तो आ जाइए ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Jharkhand Tourism: क्या है इसकी खासियत

नेतरहाट के पलामू डाक बंगला से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित है खूबसूरत और मनोरम घाघरी जलप्रपात. घने जंगलों और प्रकृति से घिरा घाघरी जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास है. यहां का शांत वातावरण और हरियाली उन्हें सुकून का एहसास दिलाता है. यह मनोरम जलप्रपात पिकनिक मनाने और घूमने के लिए शानदार जगह है. झारखंड के खूबसूरत झरनों में से एक घाघरी जलप्रपात अपने अदम्य सौंदर्य के लिए मशहूर है. इस झरने से गिरता पानी लोगों को रोमांचित करता है. घाघरी जलप्रपात झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाता है. यह झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने आते हैं. यह झरना नेतरहाट के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है.

Also Read: Jharkhand Tourism: जंगल के बीच मौजूद इस प्राचीन मंदिर में साक्षात निवास करते हैं भगवान शिव

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola